विराट कोहली के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा ही बेताब रहते हैं। इस बेताबी का आलम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर भी देखने को मिला। इस मैदान पर दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबले में विराट कोहली दिल्ली के लिए खेलते नजर आएंगे। मुकाबला शुरू होने से पहले फैंस स्टेडियम के बाहर कोहली की एक झलक पाने के लिए पहुंच गए। इसके अलावा RCB-RCB नारे भी लगे।
कोहली बीते कुछ दिनों से अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली की टीम के साथ अभ्यास कर रहे थे। अब वह आयुष बडोनी की कप्तानी दिल्ली की टीम में खेलते हुए आएंगे। अब रणजी ट्रॉफी 2024-25 के ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबलों की शुरुआत होगी।
दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाले मैच से पहले फैंस किंग कोहली को देखने के लिए अरुण जेटली स्टेडिमय के बाहर पहुंच चुके हैं। स्टेडियम के बाहर फैंस का हुजूम लग चुका है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी तादाद में फैंस नजर आ रहे हैं। कोहली के फैंस RCB-RCB के नारे में भी लगा रहे हैं।
बता दें कि विराट कोहली 12 साल से ज्यादा लंबे वक्त बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट का पिछला मुकाबला नवंबर, 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था। अब रेलवे के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में सभी की नजरें कोहली पर होंगी। 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कोहली फ्लॉप नजर आए थे। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि रणजी मुकाबले में कोहली शानदार खेल दिखाकर फॉर्म में वापस लौटें।
रेलवे के खिलाफ मुकाबले के लिए दिल्ली की टीम : आयुष बदोनी (कप्तान), विराट कोहली, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सनत सांगवान, अर्पित राणा, मयंक गुसाई, शिवम शर्मा, सुमित माथुर, वंश बेदी (विकेटकीपर), मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, नवदीप सैनी, यश ढुल , गगन वत्स, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, वैभव कांडपाल, राहुल गहलोत, जितेश सिंह।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...