Google Analytics Meta Pixel रोहित के अर्धशतक के बल पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से दी मात - Ekhabri.com

रोहित के अर्धशतक के बल पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से दी मात

आईसीसी टी 20 विश्व कप के अभ्यास मैच में भारतीय टीम के कप्‍तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (60 रिटायर्ड हर्ट) के शानदार अर्धशतक से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने स्टीवन स्मिथ (57) के अर्धशतक तथा ग्लेन मैक्सवेल (37) और मार्कस स्टॉयनिस (41) की उपयोगी पारियों से 20 ओवर में पांच विकेट पर 152 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, जबकि भारत ने 17.5 ओवर में एक विकेट पर 153 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल कर ली।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही और उसने 11 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। लेकिन स्मिथ और मैक्सवेल ने चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। मैक्सवेल 28 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाकर लेग स्पिनर राहुल चाहर की गेंद पर बोल्ड हुए। स्मिथ ने फिर स्टॉयनिस के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रन जोड़े। स्मिथ 48 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 57 रन बनाकर पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। स्टॉयनिस ने 25 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 41 रन बनाये।
मैथ्यू वेड ने एक गेंद खेली और उस पर चौका जड़ दिया। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने दो ओवर में मात्र आठ रन देकर दो विकेट लिए। अश्विन ने पारी का दूसरा ओवर डाला और पांचवीं गेंद पर डेविड वार्नर और छठी गेंद पर मिशेल मार्श का विकेट लिया। वार्नर की खराब फॉर्म इस मैच में भी बरकरार रही और वह सिर्फ एक रन ही बना सके। मार्श का खाता नहीं खुला। कप्तान आरोन फिंच आठ रन बनाकर लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा की गेंद पर पगबाधा हुए। जडेजा ने चार ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया। भुवनेश्वर ने 27 रन पर और राहुल चाहर ने 17 रन देकर एक-एक विकेट लिया। नियमित कप्तान विराट कोहली ने भी इस मैच में दो ओवर डाले और 12 रन दिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए लोकेश राहुल और रोहित ने ओपनिंग साझेदारी में 68 रन जोड़े। राहुल ने पिछले मैच की फॉर्म को बरकरार रखते हुए 31 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 39 रन की शानदार पारी खेली। रोहित 41 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्के लगाते हुए 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों पर नाबाद 38 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया। हार्दिक पांड्या ने भी फॉर्म में वापसी करते हुए विजयी छक्का मारा और आठ गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने इस तरह लगातार दूसरी जीत हासिल की। भारत ने इंग्लैंड को पहले अभ्यास मैच में सात विकेट से शिकस्त दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...