सोना खरीदना आम आदमी के लिए अब मुश्किल हो गया है। रोज बढ़ते सोने के दाम ने लोगों को परेशान कर दिया है। इस बीच सरकार एक ऐसा फैसला लेने वाली है, जिसकी वजह से आम आदमी सीधे-सीधे प्रभावित होगा।
दरअसल, शनिवार को बजट के बाद जब वित्त मंत्री से मीडिया ने एसजीबी स्कीम पर सवाल किया तो वित्त मंत्री की तरफ से जवाब आया कि सरकार इस स्कीम को बंद करने की राह पर है। आखिर ये स्कीम है क्या और इसके बंद होने की वजह से कैसे आम आदमी को सस्ता सोना मिलना बंद हो जाएगा।
हम जिस स्कीम की बात कर रहे हैं, उसे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) स्कीम कहते हैं। यह स्कीम केंद्र सरकार द्वारा 2015 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य आम लोगों को बाजार की कीमत से सस्ते दरों पर सोना देना था। इसके अलावा, इस स्कीम के तहत सरकार फिजिकल गोल्ड की खरीद को कम करने और डिजिटल सोने में निवेश को बढ़ावा देने पर भी जोर दे रहा थी।
हालांकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट के बाद कहा कि सरकार को इस योजना के तहत उधारी पर अधिक ब्याज देना पड़ रहा है, जिससे उसका वित्तीय बोझ बढ़ रहा है। यही वजह है कि सरकार इस योजना को बंद करने की राह पर है।
भले ही इस स्कीम के तहत सरकार की उधारी लागत में बढ़ोतरी हो रही थी और यह योजना सरकार के लिए महंगी साबित हो रही थी। लेकिन, आम निवेशकों को इस योजना से तगड़ा रिटर्न मिल रहा था। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में, SGB स्कीम ने निवेशकों को 160 फीसदी तक का रिटर्न दिया था। अब इसे जारी रखना सरकार के लिए आर्थिक नजरिए से कठिन हो गया है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को भले ही सरकार बंद करने वाली है, लेकिन सरकार दूसरी नई योजनाओं पर विचार कर रही है, जिनमें सोने के ETF (एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड) और अन्य फाइनेंशियल प्रोडक्ट शामिल हैं। ये योजनाएं निवेशकों को सोने में निवेश करने के लिए एक सुरक्षित और सरल तरीका उपलब्द्ध कराते हैं। साथ ही, सरकार सोने के आयात पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए भी उपाय कर सकती है, ताकि घरेलू बाजार में सोने की कीमतें स्थिर रहें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...
By User 6 /
June 29, 2026 /
कोरबा/रायपुर। कोरबा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के अवैध दो मंजिला निर्माण में बुलडोजर चलवा दिया गया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल...