रायपुर। केंद्र सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने मंगलवार को गाय के गोबर से बना पेंट लांच किया। कहा जा रहा है, इसके लिए सरकार किसानों से पांच रुपया प्रति किलोग्राम की दर से गाय का गोबर खरीदेगी। इस लांच के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी गोबर की राजनीति तेज हो गई। महाराष्ट्र रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, यह गोबर, गोधन न्याय योजना पर सवाल उठाने वालों के मुंह पर पड़ा है। दरअसल, जून 2020 में राज्य सरकार ने मवेशियों का गोबर खरीदने की योजना घोषित की। नाम रखा गोधन न्याय योजना। इसके तहत सरकार पशुपालकों से दो रुपए प्रति किलोग्राम की दर से गोबर खरीदती है। योजना की घोषणा के समय भाजपा विधायक और पूर्व स्वास्थ्य, संस्कृति मंत्री अजय चंद्राकर ने सोशल मीडिया में इस योजना का विरोध किया। उन्होंने लिखा, छत्तीसगढ़ के वर्तमान राजकीय चिन्ह को नरवा, गरवा, घुरवा, बारी की अपार सफलता और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में गोबर के महत्व को देखते हुए इसे राजकीय प्रतीक चिन्ह बना देना चाहिए। चंद्राकर ऐसी योजना का विधानसभा में भी विरोध कर चुके हैं। उन्होंने विधानसभा में सवाल उठाया था, क्या गोबर सइंतना (इकट्ठा करना) ही छत्तीसगढ़ियों की नियति है।
अजय चंद्राकर ने 26 जून को अपने सोशल मीडिया एकाउंट से यह तस्वीर पोस्ट कर सरकार को राजकीय प्रतीक चिन्ह बदलने का सुझाव दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा, केंद्र सरकार अगर किसानों से गोबर खरीदना चाहती है तो छत्तीसगढ़ में खरीदी का पूरा सिस्टम बना हुआ है। हमारे यहां अभी तक 32 लाख टन से अधिक गोबर खरीदा जा चुका है। अगर केंद्र सरकार पांच रुपए प्रति किलोग्राम गोबर खरीदती है तो अच्छा है। इससे समितियों को 3 रुपए प्रति किलोग्राम की अतिरिक्त आय होगी।
-छत्तीसगढ़ का अनुसरण कर रहा है केंद्र
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, केंद्र सरकार अगर छत्तीसगढ़ की योजनाओं का अनुसरण कर रही है तो यह खुशी की बात है। छत्तीसगढ़ ने सबसे पहले यह बात उठाई कि चावल से एथेनाल बनना चाहिए। अब केंद्र सरकार कह रही है कि एफसीआई के चावल से एथेनाल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, अब गोधन न्याय योजना का भी केंद्र सरकार अनुसरण कर रही है तो छत्तीसगढ़ के लिए यह खुशी की बात है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में योगदान देने वाले स्वयंसेवी नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...