नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद यह फाइनल आंसर-की जारी की गई है। अब परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि रिजल्ट 12 फरवरी 2025 को घोषित किए जाएंगे। जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
NTA की ओर से पहले जारी जेईई मेन 2025 सूचना बुलेटिन के अनुसार, सेशन 1 परीक्षा का परिणाम 12 फरवरी को जारी किया जाएगा। हालांकि, NTA ने रिजल्ट पेज का लिंक लाइव कर दिया है, लेकिन वह अभी काम नहीं कर रहा है। नतीजे घोषित होते ही स्टूडेंट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में कुल 13,00,273 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से कुछ ने BE/BTech (पेपर 1) और कुछ ने B.Arch/B.Planning (पेपर 2) के लिए परीक्षा दी थी।
जेईई मेन परीक्षा में टॉप 2.5 लाख रैंक पाने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस 2025 में शामिल होने के पात्र होंगे। इस साल जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन IIT कानपुर की तरफ से किया जाएगा। एडवांस परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को IITs में प्रवेश मिलेगा।
जो उम्मीदवार जेईई मेन 2025 के सेशन 2 में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। सेशन 1 में उपस्थित हुए छात्र भी फिर से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम डेट 25 फरवरी 2025 है। जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2025 में किया जाएगा।
ऐसे करें जेईई मेन 2025 रिजल्ट चेक
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
-
फिर उम्मीदवार होमपेज पर दिए गए “JEE Main 2025 Session 1 Result” लिंक पर क्लिक करें.
-
अब उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज कर लॉग इन करें.
-
इसके बाद उम्मीदवार की स्क्रीन पर स्कोरकार्ड खुल जाएगा.
-
फिर उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें.
-
अंत में उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए प्रिंट आउट निकाल लें.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय हथकरघा परंपरा की समृद्ध विरासत और कारीगरों का हुनर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव मैदान में लगे हथकरघा वस्त्रों के स्टॉल पर देश के विभिन्न राज्यों...
By User 6 /
November 3, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में...
By User 6 /
November 4, 2026 /
रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु...
By User 6 /
November 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाली से सजे प्राकृतिक वातावरण के बीच खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता...
By User 6 /
November 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने बाल चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब तक 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की जा...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का समापन हो गया। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित समापन एवं...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर: खमतराई इलाके में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। पता चला है कि इसकी सूचना मुखबिर से मिले इनपुट के बाद मिली थी, पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी।...
By User 6 /
November 4, 2026 /
रायपुर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने...