राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह करीब 5:36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.भूकंप के तेज झटकों से कई इलाकों में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए.हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है.दिल्ली में धौला कुआं के पास भूकंप का केंद्र था. मुरादाबाद-सहारनपुर-अलवर-मथुरा-आगरा तक तेज भूकंप के झटके महसूस हुए.
दिल्ली पुलिस ने भूकंप के तेज झटकों के बाद एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “उम्मीद है आप सभी लोग सुरक्षित होंगे. किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए 112 डायल करके हमसे संपर्क करें.”
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा “यह भूकंप काफी डरावना था. महादेव सबको सुरक्षित रखें.” भूकंप के बाद पीएम मोदी का ट्वीट-‘स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं अधिकारी’.,










