Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के अमनदीप, सौरभ और शुभम मुश्ताक अली टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट में कर रहे अच्छा प्रदर्शन - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के अमनदीप, सौरभ और शुभम मुश्ताक अली टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट में कर रहे अच्छा प्रदर्शन

भिलाई। अमनदीप खरे, सौरभ खरवार और शुभम सिंह, बीएसपी क्रिकेट टीम के तीन खिलाडिय़ों को छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ सीनियर टी -20 क्रिकेट टीम में चुना गया है और वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर के सैय्यद मुश्ताक अली टी -20 मैचों में भाग ले रहे हैं। ये मैच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा बड़ौदा में 10 से 18 जनवरी, 2021 के मध्य आयोजित किए जा रहे हैं। भिलाई स्टील प्लांट के वायर रॉड मिल में सहायक प्रबंधक एन पी खरे के सुपुत्र  अमनदीप खरे ने 13 साल की उम्र में पेशेवर रूप से खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने बड़ौदा में चल रहे सैय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी में हिमाचल के खिलाफ मैच में नाबाद 87 रन बनाए। अमनदीप चार साल से रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। उनके पिता खरे खुद एक अंपायर हैं और उन्हें लगता है कि उनके बेटे को भिलाई स्टील प्लांट से मिलने वाले सही एक्सपोजऱ, सपोर्ट और सुविधाओं के कारण इस स्तर तक पहुंचा जा सका। अमनदीप को वर्ष 2016 में अंडर -19 विश्व कप के लिए खेलने का गौरव प्राप्त हुआ है। उनके कोच राजा बनर्जी ने बताया की अमनदीप उस समय के इंटर जोनल मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं।

भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में चार्जमैन, सुनील खरवार के पुत्र,  सौरभ खरवार 2012 से बीएसपी क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने 2016 से विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व किया है और वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर के सैय्यद मुश्ताक अली टी -20 मैचों में भाग ले रहे हैं ।

अनूप सिंह के पुत्र शुभम सिंह ने 2019-20 में छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ अंडर -23 टूर्नामेंट के कप्तान के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाई है। एक इंजीनियर सह क्रिकेटर, शुभम एक लेग स्पिनर होने के साथ साथ एक अच्छे बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने विजय हजारे, रणजी ट्रॉफी और मुश्ताक अली टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। राजा बनर्जी, जिन्होंने तीनों क्रिकेटरों को कोचिंग दी है। वर्तमान में लगभग एक दशक से बीएसपी और बीएसपी के सीनियर क्रिकेट टीम के वरिष्ठ खेल समन्वयक हैं। वे अंडर-19 छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य कोच भी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले 50 से अधिक क्रिकेटरों को प्रशिक्षित किया है। उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल पर ध्यान केंद्रित करने के तकनीक से रूबरू करने के साथ साथ खेल के दबाव सहने की शक्ति विकसित की है। राजा बनर्जी ने विभिन्न परिस्थितियों में कैसे अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना है कैसे बेहतर रणनीति बनाकर खेलना है इस पर सघन प्रशिक्षण दिया है। श्री बनर्जी का दृढ विश्वास है कि प्रदर्शन में निरंतरता के साथ समर्पण, दृढ़ संकल्प और अनुशासन से ही श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...