Google Analytics Meta Pixel महिला दिवस पर महतारी वंदन सम्मेलन, 50,000 से अधिक महिलाएं होंगी शामिल - Ekhabri.com

महिला दिवस पर महतारी वंदन सम्मेलन, 50,000 से अधिक महिलाएं होंगी शामिल

रायपुर, 7 मार्च 2025। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन और राज्य स्तरीय महिला मड़ई का भव्य आयोजन होगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, रायपुर महापौर और अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे।

 

  •  70 लाख महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त का लाभ

कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरे होने पर 70 लाख महिलाओं को 13वीं किश्त का भुगतान किया जाएगा। इस योजना के तहत अब तक 7,838 करोड़ रुपये महिलाओं के बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं। योजना की पहली किश्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में 10 मार्च 2024 को दी गई थी।

 

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ‘सम्मान सुविधा प्रणाली’ की शुरुआत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर “सम्मान सुविधा प्रणाली” का शुभारंभ करेंगे, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को डिजिटल और केंद्रीकृत प्रणाली के माध्यम से सीधे मानदेय का भुगतान होगा।

 

  • इस प्रणाली में फेशियल रिकग्निशन सिस्टम के जरिए उपस्थिति दर्ज होगी।

  • भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी, सटीक और समयबद्ध होगी।

  • पहली बार मुख्यमंत्री स्वयं डिजिटल माध्यम से मानदेय का भुगतान करेंगे।

 

महिला सुरक्षा में नई पहल: ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ की पहली SOP होगी लागू

महिला सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ पहला राज्य बनने जा रहा है, जो “सखी वन स्टॉप सेंटर” के सुचारू संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू करेगा। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री एक नई डिजिटल सुविधा की शुरुआत करेंगे, जिससे संकटग्रस्त महिलाएं ऑनलाइन और मोबाइल एप के जरिए शिकायत दर्ज करा सकेंगी।

 

  • राज्य स्तरीय महिला मड़ई: महिला उद्यमिता को नया मंच

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 से 8 मार्च 2025 तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं।

 

  • महिला समूहों को अपने उत्पाद बेचने और प्रचार का मिलेगा अवसर।

  • सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे।

  • महिला उद्यमिता और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों और महिला समूहों को किया गया आमंत्रित।

 

  • महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का होगा सम्मान

राज्य सरकार द्वारा 32 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, 3 सर्वश्रेष्ठ सखी वन स्टॉप सेंटर, 2 नवा बिहान योजना के महिला संरक्षण अधिकारी सहित अन्य महिला सशक्तिकरण में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

 

महिला शक्ति के विराट संगम का साक्षी बनेगा रायपुर

इस कार्यक्रम में 50,000 से अधिक महिलाएं हिस्सा लेंगी, जिससे यह छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के सबसे बड़े आयोजनों में से एक होगा।

 

यह आयोजन महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *