पाकिस्तान के यात्रियों से भरे एक विमान को उसके मित्र देश मलेशिया ने कब्जा कर लिया। आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को यह बडा झटका है, क्योंकि मलेशिया में पट़टे की शर्तों के मुताबिक भुगतान नहीं किए जाने के बाद विवाद के कारण यह कदम उठाया है।
मलेशिया ने यात्रियों से भरा पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआइए) का विमान जब्त कर लिया। विमान को कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर रोक लिया गया है। ऐसा पट्टे की शर्तों के विवाद के चलते हुआ है। इस मामले में पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस कंपनी और आयरिश कंपनी के बीच का विवाद ब्रिटेन की कोर्ट में चल रहा है। आर्थिक तंगी के शिकार पाकिस्तान में पीआइए को जरूरी भुगतान में मुश्किल आ रही है।
उधर, पीआइए ने टि्वटर पर पोस्ट बयान में कहा है कि उसका बोइंग 777 विमान मलेशिया के अधिकारियों ने कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर रोक लिया है। विमान में 170 यात्री भी सवार हैं। यह कदम अदालत के एकतरफा फैसले पर उठाया गया है। पीआइए के विमान को मलेशिया की स्थानीय अदालत के फैसले पर रोका गया है। जबकि पीआइए का एक अन्य कंपनी के साथ मामला ब्रिटिश कोर्ट में लंबित है। यात्री अपनी यात्रा पूरी करने के लिए अन्य जरिये तलाश रहे हैं। पीआइए ने स्थिति को अस्वीकार्य बताया है। उसने मामले में पाकिस्तान सरकार से मदद मांगी है जिससे कूटनीतिक प्रयास से गतिरोध दूर किया जा सके।
इस मामले में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने कहा है कि कुआलालंपुर में पाकिस्तानी उच्चायोग मलेशियाई अधिकारियों से बात कर रहा है। इस बीच यात्रियों की पर्याप्त देखभाल की जा रही है। जिन यात्रियों को यात्रा करनी है, उनके लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। ऐसे यात्री अन्य विमान से कुआलालंपुर से रवाना होंगे। पाकिस्तान सरकार के प्रवक्ता शहबाज गिल ने कहा कि जब्त विमान पीआइए ने 12 साल के पट्टे पर लिया था। इसी मामले में भुगतान को लेकर विमान की स्वामी कंपनी और पीआइए के बीच विवाद पैदा हो गया। मलेशिया की इसमें कोई भूमिका नहीं थी, लेकिन वह बेवजह शामिल हो गया और विमान अब उसके कब्जे में है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...