कर्नाटक में सिद्धारमैया की सरकार ने गुरुवार को कर्नाटक मिल्क फेडरेशन की तरफ से सप्लाई किए जाने वाले नंदिनी दूध की कीमत 4 रुपये प्रति लीटर और बढ़ाने का फैसला लिया है। यह फैसला KMF और किसान संगठनों की मांग पर विचार करने के बाद लिया गया।
दूध की कीमत बढ़ाने का यह फैसला उगादी त्यौहार से ठीक पहले लिया गया, जिसे 30 मार्च को पूरे कर्नाटक में धूमधाम से मनाया जाएगा। चूंकि दूध की कीमत बढ़ेगी तो होटलों से लेकर मिठाई की दुकानों में कॉफी, चाय और दूध से बने अन्य प्रोडक्ट्स की कीमत भी बढ़ जाएगी।
हाल ही में मेट्रो और आरटीसी बस का किराया बढ़ाए जाने को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की गई थी। सरकार ने बिजली का रेट भी बढ़ाया है। दूध की कीमत भी 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की मांग की गई थी। हालांकि, सरकार ने इसे 4 रुपये ही बढ़ाने का फैसला लिया है।
5 मार्च को कर्नाटक की सरकार ने राज्य में नंदिनी दूध की कीमत बढ़ाने की जानकारी दी थी। विधान परिषद में सवाल-जवाब सत्र के दौरान सदन में पशुपालन मंत्री के. वेंकटेश ने कहा, ”हम दूध की कीमत निश्चित रूप से बढ़ाएंगे। कीमत कितनी बढ़ाई जाए, इस पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की जाएगी।” उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार पर दूध उत्पादकों का 656.07 करोड़ रुपये का सब्सिडी बकाया है। कुल 9.04 लाख लाभार्थियों को अभी तक बकाया राशि नहीं मिली है।
उन्होंने बताया, ”हमने वित्त विभाग से लंबित राशि जारी करने को कहा है। विभाग द्वारा राशि स्वीकृत होने के बाद इसे लाभार्थियों को वितरित कर दिया जाएगा। हम जल्द ही ऐसा करेंगे। किसान दूध की कीमत 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने की बात कह रहे हैं। हम दूध के दाम जरूर बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद कीमत कितनी बढ़ाई जानी है यह तय की जाएगी।”
राज्य भर में दूध फेडरेशन दूध की कीमत बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पहले इस बढ़ोतरी का विरोध किया था, लेकिन कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई। दूध की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन फरवरी से जारी है। कर्नाटक राज्य रैयत संघ और ग्रीन ब्रिगेड दूध की खरीद कीमत को बढ़ाकर कम से कम 50 रुपये प्रति लीटर करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने MSP लागू होने तक 10 रुपये प्रति लीटर का अंतरिम समर्थन मूल्य भी मांगा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 21, 2026 /
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...
By User 6 /
April 21, 2026 /
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...
By User 6 /
April 21, 2026 /
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...
By User 6 /
April 20, 2026 /
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की चिंगनेर पंचायत में बन रहे एक स्कूल भवन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निर्माणाधीन भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें काम की गुणवत्ता पर...
By User 6 /
April 23, 2026 /
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...
By User 6 /
April 20, 2026 /
रायपुर। तपती गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अब राहत की उम्मीद बन रही है। मौसम का रुख बदलने लगा है और सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की...
By User 6 /
April 21, 2026 /
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...
By User 6 /
April 22, 2026 /
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...
By User 6 /
April 22, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
April 22, 2026 /
कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इन घटनाओं में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। पहला हादसा: बायपास पर बाइक...