रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सुधारों के कारण भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। जीएसटी और कर सुधारों ने कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाया है, जिससे राजस्व संग्रह में भी बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन बैंक ऑडिट एंड एआई’ में यह बात कही। इस कार्यक्रम का आयोजन इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा किया गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य में भागीदार बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सीए का विशेष लोगो भी लॉन्च किया।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बनेगा भविष्य का औजार
मुख्यमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भविष्य का बड़ा औजार बताते हुए कहा कि यह तकनीक वित्तीय क्षेत्र को गति और गुणवत्ता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि AI की मदद से ऑडिट और वित्तीय विश्लेषण आसान और प्रभावी होंगे।
छत्तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा
उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए बताया कि अब तक 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। लिथियम जैसे दुर्लभ खनिज की उपलब्धता और सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना से प्रदेश में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का विजन
मुख्यमंत्री ने ‘छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट 2047’ की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से इस विजन को साकार करने में भागीदार बनने की अपील की।
कार्यक्रम में आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा ने भी संस्थान की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान देंगे।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, पंकज शाह, अभय छाजेड़, विकास गोलछा सहित आईसीएआई के रायपुर, भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ ब्रांच के सदस्य उपस्थित थे।
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...