Google Analytics Meta Pixel प्रधानमंत्री जनमन योजना से पक्के मकानों का सपना हुआ साकार - Ekhabri.com

प्रधानमंत्री जनमन योजना से पक्के मकानों का सपना हुआ साकार

रायपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित आमसभा और विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत तीन लाख गरीब परिवारों को पक्के मकानों की सौगात दी।  

 

इस दौरान प्रधानमंत्री ने तीन आदिवासी परिवारों को अपने हाथों से उनके नए आवास की चाबी सौंपी। इनमें बीजापुर की सोमारी पुनेम, कबीरधाम के दल्लुराम बैगा और जशपुर के जगतपाल राम शामिल थे। प्रधानमंत्री ने हितग्राहियों से आत्मीय संवाद भी किया, जो भावुक कर देने वाला था।

 

संवाद जो दिल छू गया

प्रधानमंत्री ने दल्लुराम बैगा से पूछा, “पक्का मकान बन गया है?”

दल्लुराम ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हां, बन गया है।”

प्रधानमंत्री ने आगे पूछा, “अच्छा लग रहा है?”

दल्लुराम ने कहा, “अच्छा लग रहा है।”

प्रधानमंत्री ने अंतिम सवाल किया, “बाकी सब ठीक है?”

दल्लुराम ने आत्मविश्वास के साथ कहा, “ठीक है।

 

यह संवाद विश्वास, संवेदना और आत्मीयता का प्रतीक बन गया, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया।

 

आत्मसम्मान और सुरक्षा की छत

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को पक्का मकान बनाने के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इसके साथ ही 95 दिनों की मनरेगा मजदूरी और अन्य सरकारी योजनाओं से शौचालय, रसोई गैस और बिजली की सुविधा भी प्रदान की गई।

 

सोमारी पुनेम, दल्लुराम बैगा और जगतपाल राम जैसे हजारों परिवारों के लिए यह योजना केवल एक मकान तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह आत्मसम्मान और सुरक्षा की छत बनकर उनके जीवन में एक नई रोशनी लेकर आई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

अटेंशन की दौड़ में भ्रामक खबरें बनीं लोकतंत्र के लिए खतरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

क्या आप जानते हैं नवरस कथा कोलाज, इसकी खास कहानी में नजर आया एक कलाकार के 9 रूप

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई। नवरस कथा कोलाज (Navras Katha Collage) नामक फिल्म को इसके निर्देशक व लेखक प्रवीण हिंगोनिया इन दिनों सोशल मीडिया में काफी चर्चा में हैं. इस चर्चा में रहने का खास कारण इस फिल्म के निर्देशक की अलग सोच है...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *