रायपुर, 5 अप्रैल 2025। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आयोजित बस्तर पंडुम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर अब नक्सलवाद नहीं, विकास, विश्वास और विजय की राह पर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
अमित शाह ने कहा कि बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। अगले वर्ष इस उत्सव को 12 श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के आदिवासी कलाकार भाग लेंगे। विदेशी राजदूतों को भी बस्तर लाकर यहां की संस्कृति, कला और परंपरा से परिचित कराया जाएगा।
गृह मंत्री ने कहा कि आज जहां कभी गोलियों की आवाज सुनाई देती थी, वहां अब स्कूलों की घंटी बजती है। जहां सड़क बनाना सपना था, वहां अब राजमार्ग बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि नक्सली अब बस्तर के विकास को नहीं रोक सकते।
नक्सलवाद मुक्त गांव को मिलेगा एक करोड़ का विकास फंड
अमित शाह ने बताया कि जो गांव अपने सभी नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करेगा, उसे छत्तीसगढ़ सरकार ‘नक्सलवाद मुक्त’ घोषित कर एक करोड़ रुपये की विकास राशि देगी। 2024 में 881 और 2025 के पहले तीन महीनों में 521 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मोदी सरकार मार्च 2026 तक पूरे देश को नक्सलमुक्त करने के लिए संकल्पित है।
बस्तर का युवा बनेगा डॉक्टर, बैरिस्टर और कलेक्टर
अमित शाह ने बस्तर के युवाओं से आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर वैश्विक मंचों पर प्रतिस्पर्धा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सुकमा से सब-इंस्पेक्टर, बस्तर से बैरिस्टर, दंतेवाड़ा से डॉक्टर और कांकेर से कलेक्टर बनें – यही नया बस्तर होगा।
वोकल फॉर लोकल और आदिवासी नायकों का सम्मान
गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत हर जिले के उत्पादों को GI टैग से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी नायकों जैसे वीर गुंडाधूर और भगवान बिरसा मुंडा को राष्ट्रीय सम्मान दिलाया गया है।
अंत में बोले अमित शाह – बस्तर अब डर नहीं, एक उज्ज्वल भविष्य की पहचान है
शाह ने कहा कि अब वक्त बदल चुका है। जहां पहले रैलियां रुक जाती थीं, आज वहीं रामनवमी और बस्तर पंडुम जैसे आयोजन हो रहे हैं। उन्होंने सभी गांवों में सभाएं कर नक्सलियों को सरेंडर के लिए प्रेरित करने की अपील की और कहा कि मोदी जी के शासन में किसी को डरने की जरूरत नहीं है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By User 6 /
February 21, 2026 /
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Reporter 1 /
February 22, 2026 /
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...