रायपुर, 06 अप्रैल 2025 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर स्थित क्रेडा कार्यालय परिसर में 50 करोड़ रुपए से अधिक के अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सौर ऊर्जा से संचालित ई-रिक्शा और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन का भी उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “नवीकरणीय ऊर्जा का अधिकतम उपयोग स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की दिशा में बड़ा कदम है। परंपरागत ईंधनों से पर्यावरण को हो रही क्षति को देखते हुए अक्षय ऊर्जा ही भविष्य है।” उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को गेमचेंजर बताया और कहा कि प्रदेश में गरीब परिवारों को इसका लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार सब्सिडी भी दे रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ऊर्जा क्षेत्र में राज्य को अब तक 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिससे इस क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद है। उन्होंने रामनवमी के शुभ अवसर पर इस पहल को प्रदेश के लिए सौगात बताया।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
रायपुर में 29 लाख की लागत से बैटरी स्वैपिंग स्टेशन
सामान्य ई-रिक्शा को सौर ई-रिक्शा में परिवर्तित करने की योजना
नियद नेल्ला नार योजना अंतर्गत:
54 सोलर हाई मास्ट लाइट्स
152 सोलर ड्यूल पंप
2 सोलर पावर प्लांट्स
भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्य
बिलासपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर में बैटरी स्वैपिंग स्टेशन
सभी ऊर्जा शिक्षा उद्यानों को नेट जीरो बनाना
बलौदाबाजार के 23 पर्यटन स्थलों में 50 सोलर हाई मास्ट लाइट्स
कोरबा के स्वास्थ्य केंद्रों, आश्रमों व छात्रावासों का सौर ऊर्जीकरण
बिलासपुर की डोलोमाइट खदान में 500 किलोवाट क्षमता का ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट
जशपुर के कुंजारा गांव में 280 किलोवाट ऑन-ग्रिड और 2.4 किलोवाट ऑफ-ग्रिड सोलर प्लांट्स
क्रेडा के सीईओ राजेश सिंह राणा ने बताया कि बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों से ई-रिक्शा चालकों की आय में वृद्धि होगी, क्योंकि वे कम समय में चार्ज बैटरी प्राप्त कर पाएंगे। साथ ही सौर पैनल से युक्त ई-रिक्शा के कारण चार्जिंग की समस्या भी कम होगी। यह तकनीक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़ी राहत प्रदान करेगी।
इन गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, संपत अग्रवाल, सुनील सोनी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...