रायपुर, 14 अप्रैल 2025। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी को साकार रूप दिया है। प्रदेश की 1460 ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल को पंचायत दिवस से अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र की शुरुआत होगी, जिससे ग्रामीणों को नगद भुगतान सहित कई डिजिटल सेवाएं अपनी पंचायत में ही मिल सकेंगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में आज आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) सेवा प्रदाताओं और सरपंचों के बीच एमओयू हुआ। प्रत्येक विकासखंड की 10 ग्राम पंचायतों में यह सुविधा केंद्र खोले जाएंगे।
इन केंद्रों से ग्रामीण अब नगद लेन-देन, बिल भुगतान, पेंशन, बीमा, ट्रांसफर, छात्रवृत्ति, रेलवे टिकट, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं का लाभ आसानी से गांव में ही ले सकेंगे। इससे उन्हें छोटे कार्यों के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिला कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्राम पंचायतों में नगद भुगतान की सुविधा देने का वादा किया था, जो अब पूरा हो रहा है।
साय ने कहा कि सवा साल में ही धान खरीदी ₹3100 में, पिछला बोनस, महतारी वंदन योजना, रामलला दर्शन योजना और कृषि मजदूरों को ₹10,000 सालाना जैसी गारंटियां पूरी की गई हैं। अब यह डिजिटल सुविधा ग्रामीणों के जीवन में बड़ी राहत लेकर आएगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-G) के तहत चल रहे “मोर दुवार साय सरकार” विशेष अभियान की जानकारी भी दी, जो 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि आवास प्लस-प्लस सर्वे के दौरान हर पात्र व्यक्ति का नाम सूची में जोड़ा जाए ताकि हर जरूरतमंद को पक्का मकान मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गांव-गांव में वॉटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने की अपील की और बताया कि भू-जल स्तर सुधारने के लिए SOP और कार्ययोजना बनाई जा रही है।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सचिव डॉ. बसवराजू एस., पंचायत सचिव भीम सिंह, विशेष सचिव तारण प्रकाश सिन्हा, मनरेगा आयुक्त रजत बंसल और पंचायत संचालक प्रियंका महोबिया भी शामिल रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...