नई दिल्ली, 21 अप्रैल 2025 – छत्तीसगढ़ जल्द ही देश के उन राज्यों में शामिल होगा, जो केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे तीन नए आपराधिक कानूनों – भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम – को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित अहम बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह मंत्री अमित शाह को छत्तीसगढ़ की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा सहित केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अब तक 53,981 FIR दर्ज, पुलिस-न्याय तंत्र हुआ डिजिटल
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य में इन नए कानूनों को लागू करने के लिए प्रशासनिक और तकनीकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
- 27 SOP और दिशा-निर्देश बनाए गए
-
37,385 पुलिसकर्मी प्रशिक्षित
-
थानों, जेलों और अदालतों को ई-साक्ष्और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम से जोड़ा गया
-
नए कानूनों के तहत अब तक 53,981 FIR दर्ज
-
इनमें से लगभग 50% मामलों में चालान भी प्रस्तुत
नक्सलवाद पर बड़ी रणनीति, बस्तर बनेगा पर्यटन केंद्र
बैठक में नक्सलवाद उन्मूलन और बस्तर के विकास पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि –
- कई वांछित नक्सली मारे गए, गिरफ्तार हुए या आत्मसमर्पण कर चुके हैं
-
बस्तर ओलंपिक, नियद नेलानार योजना, महिला सुरक्षा केंद्र, और ट्राइबल होमस्टे जैसी योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव पड़ा
-
सरकार 2026 तक नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का लक्ष्य लेकर चल रही है
गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ की तैयारियों की सराहना की
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नए कानूनों का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को तेज़, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाना है। उन्होंने छत्तीसगढ़ से समन्वय और तत्परता के साथ काम करने की अपेक्षा जताई और जल्द से जल्द राज्य में 100% लागू करने का आह्वान किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...