Google Analytics Meta Pixel जम्मू-कश्मीर में बंदर को फंदा डालकर पेड़ से लटकाया - Ekhabri.com

जम्मू-कश्मीर में बंदर को फंदा डालकर पेड़ से लटकाया

वह बेजुबान था, उसे इंसानों की बस्ती के कानून की जानकारी नहीं थी। इसलिए पहले से धोखे से उसे पकड़ा  फिर गले में फंदा डाला और पेड़ पर लटका दिया गया। दो दिन तक उसका मृत शरीर पेड़ की टहनी पर झूलता रहा। आते-जाते लोग देखते रहे, किसी के पास एक बेजुबान के लिए इतना समय नहीं था कि प्रशासन को भी इसकी जानकारी दे दे, ताकि उसका भी अंतिम क्रिया हो जाए।

जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले की पौनी तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर भारख चंडी मोड़ में दरगाह से पहले शीशम के एक पेड़ पर बंदर को फांसी पर लटकाया गया था। फांसी पर झूलते बेजुबान बंदर को मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक और दरगाह पर आने-जाने वाले लोग देखकर दुख जता रहे थे,  लेकिन किसी ने कारण जानने या पुलिस या वन्य जीव विभाग को सूचित करने की किसी ने जहमत नहीं उठाई।

उस पेड़ के पास कुछ मजदूर सड़क किनारे नाली बना रहे थे। मजदूरों से पूछा गया तो जवाब मिला,  ‘पता नहीं साहब, यह बंदर तो पिछले दो दिन से पेड़ से लटका है। दरगाह पर लगे मेले में लोगों से पूछा गया तो कहा कि हो सकता है, फसल को बंदरों के आतंक से बचाने के लिए किसी ने ऐसा किया हो। मगर जिस पेड़ के पास यह घटना हुई,  वहां आसपास कोई फसल नहीं लगी है। वहां तो जंगल है और बंदरों का आतंक भी नहीं है। इस बारे में पुलिस और प्रशासन को सूचित किया गया तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बंदर को पेड़ से उतारकर बिना पोस्टमार्टम ही उसे दफना दिया, जबकि वन्य जीव संरक्षण विभाग को सूचित किए बिना पशु का मृत दफनाया नहीं जा सकता है। इतना ही पुलिस की मौजूदगी में फोटोग्राफी के बाद मृत शरीर को वन्य जीव संरक्षण विभाग को सौंपा जाता है। उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे दफनाया जाता है। यदि कोई ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। अब वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।

Read Also  22 मई से चलेंगी शताब्दी सहित कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें, 15 मई से शुरू होगी बुकिंग

यह है कानून : अगर कोई इस तरह किसी जानवर को मारता है तो वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत उसे तीन साल तक की सजा या 25 हजार रुपये जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। इसके अलावा जानवरों पर अत्याचार या क्रूरता का भी मामला दर्ज किया जा सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...