Google Analytics Meta Pixel पेट्रोलियम कंपनियां गुपचुप बढ़ाती रहीं रसोई गैस के दाम, अब खुले बाजार के समान - Ekhabri.com

पेट्रोलियम कंपनियां गुपचुप बढ़ाती रहीं रसोई गैस के दाम, अब खुले बाजार के समान

पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतें इतनी चालाकी से बढ़ाईं कि इसका हिसाब-किताब आमलोगों को समझ में ही नहीं आया। आजकल लोग 715 रुपये में रसोई गैस के एक सिलिंडर खरीद रहे हैं और सब्सिडी के नाम पर मात्र 19.90 रुपये खाते में आ रहे हैं। जाहिर है कि रसोई गैस की महंगाई की आग ने धीरे-धीरे सब्सिडी को अपनी लपेट में लिया। रसोई गैस पर पड़ी महंगाई की मार ने कई घरों का बजट बिगाड़कर रख दिया है।

 

रसोई गैस पर पहले सब्सिडी कंपनियों को दी जाती थी। मगर दो फरवरी, 2015 को केंद्र सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए सिलिंडर बाजार मूल्य पर उपलब्ध कराना शुरू कर दिया और सब्सिडी उपभोक्ताओं के खाते में भेजी जाने लगी। उस समय प्रति घरेलू सिलिंडर कीमत 998 रुपये थी। इस लिहाज से उपभोक्ता के खाते में 568 रुपये सब्सिडी के पहुंचते थे और सिलिंडर की कीमत 430 रुपये होती थी। इसके बाद कीमतों में थोड़ा ही उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहा। उसके हिसाब से सब्सिडी का गणित भी सही रहा।

कोरोना के पहले यानी मार्च 2020 में गैस सिलिंडर की कीमत 878.75 रुपये थी, उपभोक्ताओं के बैंक खाते में गैस सब्सिडी के 311.95 रुपये आए। कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा और अप्रैल, 2020 में सब्सिडी राशि धीरे से घटाकर 182.90 रुपये कर दी गई। मई में सिलिंडर की कीमत घटकर 580 रुपये और सब्सिडी शून्य हो गई।

पिछले वर्ष पहली जून को पेट्रोलियम कंपनियों ने सिलिंडर की कीमत 580 रुपये से बढ़ाकर 615.50 रुपये कर दी। सब्सिडी इसमें मात्र 19.90 रुपये रह गई,। इसके बाद 31 अक्टूबर तक गैस कीमत और सब्सिडी में बदलाव नहीं आया। पहली नवंबर से गैस की कीमत फिर बढ़ा दी गई। 14 किलो वाला सिलिंडर 665.50 रुपये का हो गया और सब्सिडी 19.90 रुपये रह गई। पेट्रोलियम कंपनियों ने 15 दिसंबर को गैस की कीमत बढ़ाकर 715.50 रुपये प्रति सिलिंडर कर दी। इस बार भी सब्सिडी 19.90 रुपये पर ही रही।

Read Also  अच्छी खबर: बस्तर के स्वादिष्ट काजू ने कोरोना काल में बढ़ाई वनवासीयों की आमदनी

पेट्रोल की तरह सिलिंडर के दाम में हुए बदलाव का गणित क्या है, यह जानने के लिए उपभोक्ता एजेंसियों पर पहुंचते हैं। लेकिन वहां समझाया जाने वाला हिसाब समझ नहीं आता। इस बारे में भारत पेट्रोलियम  एक सेल्स ऑफिसर कहते हैं कि एलपीजी गैस सिलिंडर निर्धारित कीमत पर मिलता है। सब्सिडी कितनी देनी है, यह सरकार तय करती है। उसी के आधार पर पर उपभोक्ता के खाते में राशि भेजी जाती है। सब्सिडी राशि कम क्यों की गई, इसके बारे में जानकारी नहीं है।

ऐसे समझे सब्सिडी का हिसाब

मार्च 2020–878.75–311.95 रुपये

अप्रैल 2020–673.00–182.90 रुपये

जून 2020–615.50–19.90 रुपये

नवंबर 2020–665.50–19.90 रुपये

दिसंबर 2020–715.50–19.90 रुपये

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...