Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी खुशबू और स्वाद पूरी दुनिया में और अधिक फैलेगा:भूपेश बघेल - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी खुशबू और स्वाद पूरी दुनिया में और अधिक फैलेगा:भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास से छत्तीसगढ़ के खाद्य प्रोसेसिंग उद्योग गोयल ग्रुप द्वारा निर्मित फ्रोजन फूड प्रोडक्ट गोल्ड की विदेश में जाने वाली पहली कन्साइनमेंट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष की बात है कि छत्तीसगढ़ का स्वाद अब विदेश में भी चखा जाएगा। राज्य के बाहर देश-विदेश में भी छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी महक और स्वाद का जादू और अधिक छायेगा। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत ठीक छह महीने पूर्व कोरोना संकटकाल में हुई थी और इतने कम समय में एक नया उत्पाद छत्तीसगढ़ से देश के बाहर न्यूजीलैंड भेजा जा रहा है, मैं इसके लिये गोयल ग्रुप आॅफ कंपनी को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं । इससे छत्तीसगढ़ का नाम देश और विदेश में और अधिक रौशन होगा, यह हमारे लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कम्पनी के चेयरमैन सुरेश गोयल सहित ग्रुप से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनायें दी। गोयल समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेन्द्र गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल के हाथों 9 जून को छत्तीसगढ़ की पहली फ्रोजन फूड इकाई का शुभारंभ किया गया। कोरोना संकट के दौर में प्रारंभ हुये इस इकाई ने हजारों लोगों को रोजगार दिया है, जिसमें लगभग 60 प्रतिशत महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द छत्तीसगढ़ की माटी की महक लिए गोल्ड की यह फ्रोजन फूड रेंज अमेरिका, कैनेडा, मालदीव, रशिया, मॉरिशस समेत मिडिल ईस्ट के बाजारों में भी अपनी पहचान बनाएगा। इस उत्पाद को एफएसएसएबाई, यूएसएफडीए,एचएएलएएल, एफएसएससी 20-2000, बीआरसीजीएस जैसे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों से लायसेंस प्राप्त होने के साथ ही फूड आॅडिट, क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड को भी ए-ग्रेड मिला है । इस अवसर पर गोयल समूह के चेयरमैन सुरेश गोयल, मैनेजिंग डायरेक्टर राजेन्द्र गोयल,बजरंग एलियांज लिमिटेड के डायरेक्टर अर्चित गोयल भी उपस्थित थे।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...