Google Analytics Meta Pixel कैंसर से बचाने प्रदेश के हर जिला अस्पताल में 5 बिस्तर का कीमोथेरेपी वार्ड होगा - Ekhabri.com

कैंसर से बचाने प्रदेश के हर जिला अस्पताल में 5 बिस्तर का कीमोथेरेपी वार्ड होगा

रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को अम्बिकापुर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावापारा में 22 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रदेशभर में चलने वाले शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ बच्चों को विटामिन और आयरन की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कैंसर जैसे घातक बीमारी के इलाज की सुविधा जिला स्तर पर हो इसके लिए प्रदेश के हर जिला अस्पताल में 5 बिस्तर का कीमोथेरेपी वार्ड शुरू किया जाएगा। मंत्री सिंहदेव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिशु संरक्षण माह का आयोजन हर वर्ष किया जाता है ताकि पालक अपने बच्चों को विटामिन व आयरन का खुराक तथा टीकाकरण समय पर कराने जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य हैं, उनके स्वस्थ और दीघार्यु जीवन के लिए समय पर विटामिन का खुराक जरूर दें। अपने बच्चों को छोटी उम्र से ही सुरक्षित रखने का प्रयास हो। शिशु संरक्षण माह जैसे कार्यक्रमों के जरिये एक बेहतर जीवन का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार बेहतर प्रयास कर लोगो के स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहा है। विटामिन की खुराक सभी बच्चों को दें। जो बच्चे छूट जाते है ंउनके लिए अलग से अभियान चलाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को विटामिन और आयरन की खुराक देने की वर्तमान प्रतिशत 82 को बढ़ाकर शतप्रतिशत करें। अपने शहर, प्रदेश एवं देश स्वस्थ होगा तभी एक स्वस्थ समाज बनेगा।
नि:शुल्क कीमोथेरेपी की शुरुआत होने से सरगुजा संभागवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि
महापौर डॉ. अजय तिर्की ने कहा कि अम्बिकापुर में कैंसर के इलाज हेतु नि:शुल्क कीमोथेरेपी की शुरूआत होने से सरगुजा संभागवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि संभाग में एक ही कीमोथेरेपी सेंटर शुरू होने से मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है जिससे यहां बिस्तर की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। डॉ. तिर्की ने कहा कि शिशु संरक्षण माह में सभी बच्चों को विटामिन और आयरन का खुराक दें। यहां से घर जाने के बाद पालक अपने पड़ोसियों को भी इन खुराकों के बारे में बताएं।
नवापारा यूपीएचसी देश में अव्वल
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने नवापारा यूपीएचसी को साफ-सफाई तथा बेहतर संचालन में पूरे देश मे पहला पुरस्कार मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि यह सरगुजा और प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यहां के अधिकारी और कर्मचारियों की मेहनत ने इसे इस मुकाम पर पहुंचाया है। आगे भी इसकी स्थित कायम रहे इसके लिए प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी यूपीएचसी को इसी प्रकार संचालित करने की कोशिश होनी चाहिए।
नवापारा यूपीएचसी का होगा उन्नयन
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा को बेहतर ढंग से संचालित किया जा रहा है। यहां लोगों को और सुविधा मिले इसके लिए इसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उन्नयन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। इस स्वास्थ्य केंद्र में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा। सिंहदेव ने बताया कि जिला अस्पताल अम्बिकापुर में 4 नए डायलिसिस मशीन शीघ्र स्थापित किए जाएंगे जिससे मरीजों को डायलिसिस कराने में सुविधा होगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ वन औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, पार्षद द्वितेंद्र मिश्रा, संध्या रवानी, सतीश बारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीएस सिसोदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थ

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

अटेंशन की दौड़ में भ्रामक खबरें बनीं लोकतंत्र के लिए खतरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...

अमेरिका का बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश 

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...