मुंबई। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा….इस नारे से ही लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को तीव्र कर देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भारत की आजादी में बड़ा योगदान था। 23 जनवरी 1897 को जन्में सुभाष चंद्र बोस की इस साल 125वीं जयंती है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के सुनहरे पन्नों पर नेताजी का नाम अंकित जरुर है, लेकिन उन्हें वो जगह नहीं मिल पाई जिसके वो हकदार थे। हालांकि उनकी शख्सियत को हिंदी सिनेमा ने कई बार पर्दे पर उतारने की कोशिश जरूर की। तो चलिए नेताजी की जंयती के मौके पर आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जो इस महान स्वतंत्रता सेनानी के जीवन पर आधारित है।


बोस डेड/ अलाइव
साल 2012 में अनुज धर की किताब इंडियाज बिगेस्ट कवर अप पर आधारित वेब सीरीज बोस डेड/ अलाइव को भी काफी पसंद किया गया था। इस सीरीज में राजकुमार राव ने नेताजी का किरदार निभाया था। उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था। बता दें कि इस फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर थे हंसल मेहता और एकता कपूर ने इस सीरीज को बनाया था।


नेताजी सुभाष चंद्र बोस- द फॉरगॉटन हीरो
इस फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया है जो नेताजी पर बनी बेहद लोकप्रिय फिल्म है। इस फिल्म में सचिन खांडेकर ने नेताजी का किरदार निभाया था। उस वक्त यह फिल्म काफी पसंद की गई थी। ये फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। इसमें नेताजी के नजरिए से देश में आजादी की लड़ाई को दर्शाने की कोशिश की गई थी। इस फिल्म को बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में भी खूब पसंद किया गया था।


गुमनामी
बंगाली फिल्मों के मशहूर फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी ने साल 2019 में फिल्म गुमनामी का निर्माण किया था। इस फिल्म में प्रोसेनजीत चटर्जी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस का किरदार निभाया था। इस फिल्म में नेताजी के गुम हो जाने और उनके निधन को लेकर घिरे रहस्यों को सुलझाने और बताने की कोशिश की गई थी। इस फिल्म को भी दर्शकों ने पसंद किया था, लेकिन अपने नाम को लेकर ये फिल्म काफी विवादों में भी रही।
-सुभाष चंद्र बोस: द मिस्ट्री
सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर बनी इस फिल्म का निर्माण राइटर इकबाल मल्होत्रा ने किया था। फिल्म में कई 3डी इफेक्ट्स डाले गए, जिसने लोगों को काफी प्रभावित किया। ये फिल्म साल 2016 में आई थी जिसमें नेताजी के जिंदगी के कई पहलू दिखाए गए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 17, 2026 /
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...