Google Analytics Meta Pixel अब चीन भी कर रहा नापाक हरकत: एलएसी पर भारतीय सेना की करा रहा जासूसी - Ekhabri.com

अब चीन भी कर रहा नापाक हरकत: एलएसी पर भारतीय सेना की करा रहा जासूसी

नई दिल्ली। भारत से कई बार बात करने के बाद भी चीन अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कई बार शांति की बात कहने वाला चीन अपना असली रंग दिखा ही देता है। चीन अब वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय सेना की जासूसी करा रहा है। भारतीय खुफिया एजेंसियों को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में जानकारी प्राप्त करने के प्रयास में चीन की हरकतों का पता चला है। एलएसी पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के इंटेलिजेंस द्वारा भारतीय सेना की आवाजाही और सीमा पर जारी निर्माण कार्य की जानकारी इक_ा करने की कोशिश की जा रही है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। बता दें कि भारतीय खुफिया एजेंसी कराकोरम के पास दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ), पैंगोंग त्सो नदी के किनारे, सिक्किम और अरुणाचल में एलएसी के पास हर तरह की गतिविधियों की जानकारी इक_ा करने में सक्षम है। चीनी कोशिशों की जानकारी सेना के शीर्ष अधिकारी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े तमाम आला-अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है।
भारतीय और चीनी सैनिक पिछले आठ महीनों से पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास आमने-सामने हैं। दोनों देशों के बीच गतिरोध ठंड के महीने में भी जारी है। दोनों पक्षों के बीच आठ दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन सीमा पर तनाव कम करने की सारी कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं।
भारत ने चीनी सैनिक को किया था गिरफ्तार
पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो के दक्षिण में 8 जनवरी को सुबह-सुबह एक अज्ञात चीनी सैनिक की गिरफ्तारी उस समय की गई, जब तकनीकी साधनों के माध्यम से बॉर्डर को ट्रैक किया जा रहा था। खुफिया एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि यह चीनी सैनिक के द्वारा की गई कोई पहली कोशिश नहीं थी। पीएलए की एक आधिकारिक वेबसाइट ने दावा किया था कि अंधेरे और जटिल भौगोलिक परिस्थिति के कारण पीएलए रक्षा बल का एक सिपाही शुक्रवार (8 जनवरी) सुबह-सुबह सीमा पर भटक गया। आपको बता दें कि भारतीय सेना ने 11 जनवरी को उसे चुशुल मोल्दो प्वाइंट पर चीन को सौंप दिया था।
इसी तरह, पीएलए कॉर्पोरल वांग हां लॉन्ग को भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में 19 अक्तूबर को पकड़ा था और 21 अक्तूबर को चीन को वापस सौंप दिया था। पकड़े गए कॉर्पोरल ने दावा किया कि वह स्थानीय चरवाहों के खोए हुए याक का पता लगाने में मदद करने की कोशिश कर रहा था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...