Google Analytics Meta Pixel किसान आंदोलनकारियों के बीच सिंघु बॉर्डर पर पकड़ा गया संदिग्ध - Ekhabri.com

किसान आंदोलनकारियों के बीच सिंघु बॉर्डर पर पकड़ा गया संदिग्ध

सिंघु बॉर्डर पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के बीच एक संदिग्‍ध व्‍यक्ति पकडा गया है। किसानों ने इस संदिग्ध को पकड़ने के बाद आंदोलन में बाधा डालने की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है। पकडे गए संदिग्ध की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी योगेश के रूप में की गई है।

संदिग्ध युवक के पकड़े जाने के बाद किसान नेता जगजीत सिंह दलेवाल ने कहा कि पकड़े गए संदिग्ध ने आंदोलनस्थल के पास प्रदर्शनकारियों पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की। जब उसे किसानों ने पकड़ लिया तो उसने स्वीकार किया कि वह यह देखने के लिए हंगामा कराने की कोशिश कर रहा था कि कहीं किसी के पास कोई हथियार तो नहीं है। इसके बाद किसानों की मौजदूगी में उसने कई खुलासे किए हैं।

इसके बाद किसान नेता संदिग्ध को मीडिया के सामने भी लेकर आए। इस दौरान संदिग्ध ने खुलासा किया है कि उसे आंदोलन में शामिल चार बड़े किसान नेताओं को गोली मारने के लिए कहा गया था। किसान नेताओं की हत्या करने का निर्देश उसे सोनीपत के राई थाने के SHO प्रदीप ने दिए थे। संदिग्ध ने बताया कि इन चारों किसान नेताओं की तस्वीर भी पुलिस अधिकारी ने साझा कर रखी है। मगर जब मीडिया ने इस बात की पड़ताल की तो पता चला कि राई थाने पर प्रदीप नामक कोई शख्स ही नहीं है। राई थाने के SHO का नाम विवेक मलिक है, जो पिछले सात महीने से यहां तैनात हैं।

इतना ही नहीं, संदिग्ध ने यह भी खुलासा किया है कि आंदोलन के दौरान किसान कोई हथियार तो लेकर जा रहे हैं,  इसका पता लगाने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। मीडिया के सामने संदिग्ध ने कहा कि वह 19 जनवरी से सिंघु बॉर्डर पर है। 26 जनवरी के दिन उसकी योजना आंदोलनरत किसानों के बीच में मिल जाने की थी। संदिग्ध ने कहा कि अगर किसान परेड के साथ निकलते तो उसे उन पर फायर करने के लिए कहा गया था। फिलहाल संदिग्ध को सोनीपत पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और उसे कुंडली थाने ले जाया गया है। यहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Read Also  UPSC में लड़कियों ने मारी बाजी, रायपुर की श्रद्धा शुक्ला ने 45वां स्थान प्राप्त किया

गौर हो कि कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग को लेकर किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड निकालने का ऐलान किया है, जिस पर घमासान मचा है।  किसानों के आंदोलन 59 दिन हो गए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...