बिहार के पटना में एक ट्रेनी दरोगा की बहन की हत्या की ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसे सुनने वाली की भी रूह कांप जाए. संजना आनंदपुरी में एक किराए के मकान में रहती थी. उसको इतनी खतरनाक मौत मिली, जिसकी कल्पना उसने सपने में भी नहीं की होगी. मारने वाला कोई और नहीं उसका ही बचपन का दोस्त और बॉयफ्रेंड निकला. हैरानी की बात ये है कि उसके बॉयफ्रेंड सूरज ने खुद तो मार्च में शादी कर ली थी. लेकिन संजना की शादी जब तय हुई तो वह इस कदर खफा हो गया, कि संजना को उसने डरा देने वाली मौत दे डाली. पटना पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ही संजना की हत्या की गुल्थी सुलझा ली और आरोपी सूरज को वैशाली से धर दबोचा.जानकारी के मुताबिक सूरज पिछले 3 महने से संजना से खफा था, क्यों कि वह किसी और से शादी करने जा रही थी. सूरज संजना की हत्या की प्लानिंग पहले ही कर चुका था. गुरुवार को वह मुजफ्फरपुर से पटना पहुंचा और अचानक संजना के कमरे में घुस गया. सूरज ने कहा कि वह अंतिम बार उससे मिलने आया है. झांसे में लेकर उसने पहले तो 27 साल की संजना के साथ शारीरिक संबंध बनाए फिर मौके का फायदा उठाकर उसकी गर्दन में कैंची घोंप की. गले में कैंची लगने की वजह से वह चीख नहीं सकी. इतने में सूरज ने उसके पेट में कैंची से कई वार किए. अपनी जान बचाने के लिए जैसे ही वह किचन की तरफ भागी सूरज ने उसकी जांघ में कैंची घोंप दी. बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से वह बेहोश होकर गिर पड़ी.
मुंह में गैस का पाइप ठूंस लगाई आग
सूरज की हैवानियत नहीं नहीं रुकी. उसने रसोई गैस का पाइप निकाला और संजना के मुंह में ठूंस दिया. जिससे उसके पेट में गैस भर गई.रेगुलेटर बंद कर हैवानियत की हर हद पार करते हुए उसने माचिस की तीली उसके मुंह में लगा दी. जिसकी वजह से वह जलने लगी. इतने में सूरज दरवाजा खोलकर वहां से भाग निकला. संजना के शरीर का ऊपर का हिस्सा बुरी तरह से जल गया. नीचे के हिस्से ने आग नहीं पकड़ी. हो सकता है कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से थोड़ी ही देर में आग बुझ गई हो. अगर आग सलेंडर के नोजल तक पहुंच जाती तो वहां धमाका हो सकता था.
संजना का कातिल बॉयफ्रेंड ऐसे पकड़ा गया
मौत की ये वारदात डरा देने वाली है. संजना के साथ सूरज ने ऐसी हैवानियत की जिसे सुनकर ही किसी की भी रूह कांप जाए. कातिल सूरज इतना शातिर था कि उसने संजना के घर से भागने से पहले उसकी टीशर्ट अपने बैग में रख ली थी. वहां से भागकर वह एक दुकान में पहुंचा, जहां बाथरूम में उसने अपने खून से सने कपड़े बदल लिए. इसके बाद पहले वह मुजफ्फरपुर गया और वहां से बाइक लेकर वैशाली चला गया. पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने अपनी बाइक कहीं छिपा दी और उसकी चोरी की शिकायत दिखवाने थाने जाने लगा. इस बीच पुलिस ने उसे धर दबोचा.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...