Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय में कम मेहनत से अत्यधिक लाभ मिलेगा, जो आपको खुशी देगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोग कहीं और अप्लाई कर सकते हैं।  आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जिसमें आप कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को धैर्य व संयम से निपटाने की कोशिश करें। आपको बेवजह कामों को लेकर भाग दौड़ बनी रहेगी। आप दूसरे के मामले में बोलने से बचें। आप किसी संपत्ति को खरीदने की योजना बनाएंगें। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम व सहयोग आपके मन में बना रहेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
मिथुन राशि : नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आपकी संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका खर्च भी अधिक होगा। आप काम को लेकर यदि परेशान थे, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। यदि आप व्यवसाय में काम को लेकर कोई लोन लेने की सोच रहे थे, तो उसमें आपको लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मनचाहा लाभ दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर यदि लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। कुछ महंगी चीजों के प्रति रुझान अधिक रहेगा। धन खर्च भी अधिक होगा। आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करें। आपकी कोई बात आपके बॉस को बुरी लग सकती है। आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप वाद विवाद से दूर ही रहे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो आपको उसके लिए कुछ लोगों से मिलना जुलना पड़ सकता है। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आप अपने काम करने के प्रयासों में तेजी ला सकते हैं। आप किसी नए घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने की प्लानिंग कर सकते हैं।
कन्या राशि : आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। कारोबार में यदि आपकी कोई डील अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। परोपकार के कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने खर्चों को बढ़ने से रोकने की आवश्यकता है। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा।
तुला राशि : आज का दिन आपके धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। यदि माताजी को कोई सेहत संबंधित समस्या हो, तो उसमें आपको लापरवाही करने से बचना होगा। रोजगार की तलाश में परेशान लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आपको वाहनों का प्रयोग भी सावधान रहकर करना होगा।
वृश्चिक राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रखने वाला है। आपको किसी बात को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको घर परिवार में सुख शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके मन में किसी काम को लेकर आज संशय बना रहेगा। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई काम करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको किसी काम को दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचना होगा। आपको काम को लेकर भाग दौड़ अधिक रहने वाली है। आप जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कोई ऐसी बात बोल सकते हैं, जो कि उन्हें बुरी लगेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपने घर कामो में अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खुब पसंद आएंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी, लेकिन आप सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा।  आप बेवजह यात्रा करने से बचे। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य व संयम रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत में तेजी लायेगे।  आपको किसी लापरवाही के कारण कोई नुकसान होने की संभावना है। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा और संपत्ति को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। भाई व बहनों से यदि आप काम को लेकर कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी, लेकिन आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी जिम्मेदारियां से घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *