Google Analytics Meta Pixel बलूच नेता मीर यार का पाकिस्तानी से आजादी का ऐलान - Ekhabri.com

बलूच नेता मीर यार का पाकिस्तानी से आजादी का ऐलान

पाकिस्तान की दमनकारी नीतियों और फौज की ज्यादतियों के खिलाफ बलूचिस्तान में आजादी का बिगुल बज चुका है। युवा लेखक, पत्रकार और एक्टिविस्ट मीर यार बलूच ने ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ’ की घोषणा कर पाकिस्तानी हुकूमत की नींद उड़ा दी है। 9 मई को, जब ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय मिसाइलें पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर कहर बरपा रही थीं, मीर यार ने सोशल मीडिया और अन्य मंचों के जरिए बलूचिस्तान की आजादी का ऐलान किया। इस साहसी कदम ने पाकिस्तान की तानाशाह फौज को हिलाकर रख दिया।

 

 

मीर यार पाकिस्तान को वैश्विक खतरा मानते हैं। वे कहते हैं कि 1947 में ब्रिटिश शासन से भारत और पाकिस्तान के अलग होने से पहले बलूच राष्ट्र ने 11 अगस्त, 1947 को अपनी स्वतंत्रता घोषित की थी, लेकिन पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर लिया। वे बलूचों को जागृत करने और अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने में जुटे हैं। मीर यार भारत-बलूचिस्तान मैत्री के प्रबल समर्थक हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदीसे अपील की, “जैसे 1971 में भारत ने बांग्लादेश को आजाद कराया, वैसे ही हमें भी मुक्ति दिलाएं।” वे हिंगलाज माता मंदिर को भारत-बलूच मैत्री का प्रतीक मानते हैं।

 

 

मीर यार ने एक भावुक कहानी साझा की। 1947 में एक हिंदू बलूचिस्तान छोड़कर भारत चला गया, लेकिन अपनी दुकान की चाबियां एक बलूच को सौंप गया। वह बलूच आज भी उस दुकान की रक्षा कर रहा है। मीर यार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की आजादी के लिए भी भारत के साथ हैं।

 

 

 

सोशल मीडिया पर म 98 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ मीर यार एक्स पर सक्रिय हैं। वे भारतीय क्रांतिकारी भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और बटुकेश्वर दत्त को अपना आदर्श मानते हैं। वे कहते हैं, “जैसे इन क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी, वैसे ही हम पाकिस्तान की तानाशाही के खिलाफ लड़ेंगे।” मीर यार बलूच, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और पंजाबी जानते हैं, जिससे वे वैश्विक और भारतीय समर्थन जुटा रहे हैं।

Read Also  128 साल बाद ओलिंपिक में क्रिकेट की वापसी होगी:मंगलवार शाम तक हो सकता है ऐलान

 

मीर यार बलूच आंदोलन के नेता हिर्बेयर मारी के समर्थक हैं और उनके नेतृत्व में नई सरकार बनाने की कोशिश में हैं। उन्होंने नई दिल्ली समेत कई देशों से ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ के लिए दूतावास खोलने की मांग की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *