Google Analytics Meta Pixel जैकलीन फर्नांडिस का कान्स 2025 में रेड कार्पेट डेब्यू - Ekhabri.com

जैकलीन फर्नांडिस का कान्स 2025 में रेड कार्पेट डेब्यू

78वें  कान्स फ‍िल्‍म फेस्टिवल  में इस बार बॉलीवुड की दमदार मौजूदगी ने एक बार फिर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस ने अपने शानदार रेड कार्पेट डेब्यू से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। जैकलीन हाल ही में रेड सी फिल्म फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम “सिनेमा में महिलाओं के योगदान” में शिरकत करने पहुंचीं, जहां उन्होंने एक बेहद खूबसूरत रेड फिश-कट गाउन में एंट्री ली। उनका यह ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सिल्वर चेन, बोल्ड मेकअप और उनकी कॉन्फिडेंस भरी मुस्कान ने उनके लुक को और भी खास बना दिया।

 

 

 

जैकलीन ने कान्स 2025 की कई झलकियां अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिनमें वो अलग-अलग एंगल्स से पोज देती दिख रही हैं। एक तस्वीर में वो मीडिया से बातचीत करते हुए मुस्कुरा रही हैं, जबकि दूसरी में उनके मेकअप आर्टिस्ट उन्हें तैयार कर रहे हैं। फैंस को उनका ये स्टाइलिश अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

 

 

 

यह रेड कार्पेट डेब्यू केवल फैशन शो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह जैकलीन के करियर में एक बड़ा मील का पत्थर भी बन गया है। वह जल्द ही निर्देशक तरुण मनसुखानी की आगामी फिल्म “हाउसफुल 5” में नजर आने वाली हैं, जो 6 जून 2025 को रिलीज होगी। यह एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और सोनम बाजवा जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे।

 

 

वहीं, कान्स फेस्टिवल की बात करें तो यह 13 मई से शुरू हुआ है और 24 मई को समाप्त होगा। इस बार भी भारत की ओर से कई सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं, जिनमें उर्वशी रौतेला और जैकलीन फर्नांडिस प्रमुख हैं। अब दर्शकों को ऐश्वर्या राय बच्चन की रेड कार्पेट पर भव्य एंट्री का इंतजार है। इसके अलावा करण जौहर, जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और अदिति राव हैदरी के भी फेस्टिवल में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

राज्य में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, परिवहन-भंडारण भी निशाने पर

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *