शाहजहांपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार को अचानक गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद मरीजों में भगदड़ मच गई और उन्हें तत्काल वार्डों से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन थिएटर से गैस का धुआं निकलने के बाद यह अफरा-तफरी फैली।
शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑपरेशन थिएटर (ओटी) से गैस का रिसाव हुआ था। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और फिलहाल किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। डीएम ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह की घटना के बाद लोगों का परेशान होना स्वाभाविक है और मामले की गहन जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः फॉर्मलीन गैस का रिसाव हुआ है, लेकिन जांच के बाद ही सही कारण का पता चल पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि गैस लीक से किसी मरीज को कोई परेशानी हुई है, तो उसकी भी जांच की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, राजकीय मेडिकल कॉलेज में फॉर्मलीन केमिकल से बनी गैस का रिसाव हुआ था, जिसके कारण मरीजों को आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई महसूस हुई। फायर ब्रिगेड की टीम ने विशेष स्प्रे का छिड़काव करके गैस के प्रभाव को कम कर दिया है।
यह घटना पंडित राम प्रसाद बिस्मिल राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगभग 4 बजे घटी, जब ऑपरेशन थिएटर से अचानक तेज धुआं उठा। इसके बाद मरीजों और उनके परिजनों की आंखों में जलन होने लगी। फिलहाल मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने हालात को सामान्य बताया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...