रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर म्यूल बैंक खाता का संचालन करने वाले 8 आरोपियों को ओडिशा, धमतरी और रायपुर से गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से ही NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य अपराधों में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों में म्यूल बैंक खाता धारक, सिम विक्रय केंद्र के प्रतिनिधि और बैंक अधिकारी शामिल हैं।
पुलिस महानिरीक्षक (रायपुर रेंज) अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना रायपुर ने म्यूल बैंक खातों की जांच और साइबर ठगी में शामिल मुख्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। थाना सिविल लाइन, रायपुर में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा में खोले गए 104 म्यूल खातों के जरिए 36 लाख रुपये की साइबर ठगी और थाना आजाद चौक में इंडियन ओवरसीज बैंक के 22 म्यूल खातों से संबंधित अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। इन मामलों की जांच रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पाया कि ये आरोपी म्यूल बैंक खातों को किराए पर लेकर साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने में शामिल थे। आरोपी अलग-अलग स्थानों पर म्यूल खातों को स्वयं संचालित करते थे और ठगी की रकम को विभिन्न खातों में स्थानांतरित करते थे। एक आरोपी, रवि राज पाण्डेय, के खिलाफ पूर्व में NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रदुम महानंद (23 वर्ष), पता: जमुना वाहल, काटाभांजी, ओडिशा, मोहित साहू (20 वर्ष), पता: वार्ड क्रमांक 08, बीरेझर, धमतरी, अमित जगत (30 वर्ष), पता: संतोषी नगर, टिकरापारा, रायपुर, धर्मेंद्र सोनी उर्फ विक्की (31 वर्ष), पता: पटेलपारा, कुषालपुर, पुरानी बस्ती, रायपुर, रवि राज पाण्डेय (28 वर्ष), पता: गौरा चौरा, कैलाशपुरी, पुरानी बस्ती, रायपुर, साइमन पैट्रिक रॉक (20 वर्ष), पता: सूर्य नगर, वार्ड नंबर 3, गोगांव, रायपुर, भगवत प्रसाद शुक्ला (28 वर्ष), पता: ग्राम तूता, अभनपुर, रायपुर और गौरव मच्खंड (24 वर्ष), पता: जल गृह मार्ग, थ्री टेम्पल, रायपुर शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 16, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
By User 6 /
May 17, 2026 /
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...
By User 6 /
May 19, 2026 /
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...
By User 6 /
May 19, 2026 /
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...
By User 6 /
May 17, 2026 /
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...
By User 6 /
May 16, 2026 /
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...