रायगढ़, 7 जून 2025।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ ने ‘प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने’ की थीम पर विशेष “हरित पर्यावरण पहल” की शुरुआत की है। इस अभियान के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कुल 80,000 पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 75,000 पौधे संयंत्र परिसर में और 5,000 पौधे आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाएंगे।
संयंत्र परिसर में 500 पौधों के साथ शुभारंभ
गुरुवार को अदाणी पॉवर रायगढ़ के संयंत्र परिसर में 500 से अधिक पौधे लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान चीफ बिजनेस ऑफिसर सुधाकर टंडन, प्रोजेक्ट हेड सुरोंजित मण्डल, ओ एंड एम हेड शशधरा दास सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
जूट बैग वितरण और प्रतियोगिताओं से बढ़ाई जागरूकता
कार्यक्रम में ‘सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री’ संदेश को बढ़ावा देने के लिए जूट बैग्स का वितरण किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण विषयक प्रश्नोत्तरी और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कर जागरूकता बढ़ाई गई।
बच्चों की रचनात्मकता बनी हरित संदेशवाहक
इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा 150 बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने पर्यावरण, जलवायु और प्रकृति पर आधारित सुंदर चित्र बनाए। साथ ही स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने सीड बॉल (बीज बॉल) तैयार किए, जिन्हें गांवों की खाली जमीन पर बिखेर कर प्राकृतिक पौधारोपण किया जाएगा।
गांव-गांव में पौधारोपण, महिलाओं और किसानों की भागीदारी
शाला परिसरों, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर भी छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान में महिला स्व-सहायता समूहों और स्थानीय किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह एक जनभागीदारी आधारित हरित पहल बन गई।
सीएसआर के माध्यम से क्षेत्रीय विकास में अग्रणी
अदाणी समूह, अदाणी फाउंडेशन के जरिये रायगढ़ जिले के तमनार और पुसौर प्रखण्ड में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और ढांचागत विकास जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
हरियाली की यह पहल आने वाले वर्षों में पर्यावरण संरक्षण का एक प्रेरक मॉडल बन सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...