रायपुर, 14 जून 2025/अच्छा स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी संपदा है और बीमारियों से बचाव का मूल मंत्र संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच है। यह संदेश आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के केनाल रोड स्थित झूलेलाल धाम में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबोधित करते हुए दिया।
यह शिविर पूज्य बाबा गुरुदास राम साहेब की 94वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूज्य शदाणी सेवा मंडल, पूज्य बाबा गरीबदास सेवा मंडल, पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, भारतीय सिंधु सभा व पूज्य कंधकोट पंचायत द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में हजारों लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और आयुष्मान कार्ड भी बनवाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की अनियमित जीवनशैली और मिलावटी खानपान के चलते बीपी और डायबिटीज जैसी बीमारियाँ आम हो गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ये बीमारियाँ तेजी से फैल रही हैं। ऐसे में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सिंधी समाज की सेवा भावना की भी प्रशंसा की और कहा कि यह समाज हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष में स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। राज्य में अब 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं और स्वास्थ्य सेवाएं लगातार सुदृढ़ हो रही हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना, वय वंदन योजना और मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना जैसी योजनाओं से गरीबों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा दी जा रही है।
कार्यक्रम में विधायक गुरु खुशवंत साहेब, महापौर रामू रोहरा, बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, संयोजक अमित चिमनानी और सिंधी समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने शिविर संयोजक अमित चिमनानी और सेवाभावी डॉक्टरों को सम्मानित भी किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...