छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के मरवाही ब्लाक के ग्राम लोहारी में सबल नारी समूह द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरती रही है। इसे लेकर गांव के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने जनपद सदस्य की अगुवाई में कलेक्टर, एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है। उन्होंने सौंपे ज्ञापन में बताया कि ग्राम लोहारी के राशन में गड़बड़ी किया जा रहा है। मामले में उन्होंने कलेक्टर एवं एसडीएम पेंड्रारोड को ज्ञापन देकर सबल नारी महिला स्वसहायता समूह लोहारी के द्वारा राशन वितरण में अनियमितता किए जाने की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामवासियों ने बताया कि गांव में गरीब, मजदूर, बीपीएल, अंत्योदय एवं एपीएल कार्डधारियों को केंद्र की राज्य सरकार द्वारा अप्रैल, मई 2020 में खाद्यान्न सामाग्री उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन खाद्य विभाग के अधिकारी से मिली भगत कर समूह के संचालक सचिव के पति रामखिलावन के द्वारा अतिरिक्त आबंटन के खाद्यान्न को अप्रैल 2020 में राशन कार्ड धारियों को नहीं दिया जा रहा है।
मई 2020 को आबंटन समूह को प्राप्त हुआ है, उसका स्टॉक भी नहीं दिखाया जा रहा है। मिट्टी तेल, चना, शक्कर, नमक, बांटने में भी अनियमितता की जा रही है। इसकी जांच कर कार्र्रवाई आवश्यक है। पूर्व में भी 7 मार्च 2018 को कलेक्टर को आवेदन देकर सबल नारी महिला स्व सहायता समूह राशन दुकान लोहारी की शिकायत कर जांच की मांग की गई थी, लेकिन खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जांच ही नहीं की है। सत्र 2019-20 में स्व सहायता समूह के द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है। यहां तक की जो मृत है, और अन्य जगह निवास कर रहे हैं। उन लोगों का भी खाद्यान्न राशन दुकान से आवंटित दिखाया जा रहा है। लेकिन उन लोगों को नहीं दिया जा रहा है।
शासन की योजना से हो रहे वंचितः सुशील, जुग्गीबाई, मुन्नी बाई, महरूम निशा, रूपतिया, सोना,लीलावती है इसी प्रकार से अन्य जगह निवास करने वालों में जयंत्री, बिकैया को दस किलो दिया जा रहा है। रिंकी सोनवानी,सुंदरियां,तिरासिया। जांच के लिए ज्ञापन सौंपने वालों में में जनपद सदस्य हसीबती, पंच ख़ूबदास लहरे, दुर्गेश कुमार,रामप्रसाद, मीरा कोटहा, राम लखन, समाद, मानमति, जगमोहन कोटहा, कबीर,मनोहर दास, अनिल,रविदास, संदीप, शांति, वीरेंद्र कुमार, कमलेश, दुर्गा, सूंदर, छोटेलाल, गोविंद सहित अन्य शामिल रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 12, 2026 /
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक हो गया है। विद्यार्थियों को तकनीक का सदुपयोग करते हुए इसके दुष्प्रभावों से बचना चाहिए। यह बात राज्यपाल रमेन डेका ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को...