Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। सामाजिक विषयों में आपकी काफी सक्रियता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलेगा जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। आप आज मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन माता जी आपसे इसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आपकी लापरवाही आपके लिए समस्या बन सकती है। कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

 

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी संपत्ति को लेकर कोई मामला यदि आपके लिए समस्या बना हुआ था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने घर के रिनोवेशन के बारे में भी सोच सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और आप अपनी वाणी से सबका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आज आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम को लेकर बजट बनाकर चलें। आपकी सहनशीलता बढ़ेगी जो आपको खुशी देगी। पारिवारिक दृश्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी काम को लेकर थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर काफी खुश होंगे। आपको यदि काम को लेकर कोई मित्र सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला आप है। जल्दबाजी में कोई काम ना करें और अपने आवश्यक कामों को गति देकर आगे बढ़ाते रहें। पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी। आप कुछ नया करने की सोचेंगे जिसमें आपके परिवार की सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर ही कदम बढ़ाए। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में कुछ दूरियां बढ़ेंगी इसलिए आपको तालमेल बना कर चलना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपकी कलात्मक क्षमता बढ़ेगी। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई सहयोगी आपके कामों को टालने की कोशिश कर सकता है। आप अपने कामों को पूरे विस्तार से करेंगे। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से चल रही है तो वह भी दूर होगी। आपको किसी बात को लेकर अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने करने आ सकता है।


कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए करियर में अच्छी सफलता लेकर आएगा। आपकी लोगों से सामंजस्यता बढ़ेगी और आप छुटपुट लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आप सभी के प्रति आत्म समर्पित नजर आएंगे। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप लापरवाही बिल्कुल ना करें, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, वह अपने मेहनत में तेजी लाएं।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की आवश्यकता है। आपकी व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। आप भी जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो आप किसी से बेवजह न उलझे। आपकी कोई पुरानी गलती के लिए आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती हैं। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप कामों में उसके नीति व नियमों का उल्लंघन न करें। सामाजिक आयोजनों में भी आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपने यदि किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप उतारने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी भूमि, वाहन आदि की खरीदारी आप कर सकते हैं। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आपको पिताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप अपने भाई व बहनों से तालमेल बनाकर चले। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई विवाद हो, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से अच्छा काम करने के लिए रहेगा। आप अपने मन में अहंकार बिल्कुल ना लाएं और अपने कामों को आगे लटकाने की कोशिश न करें। आपको अपने आलस्य को त्यागने की आवश्यकता है। आपकी दान धर्म के कामों में भी काफी रुचि रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी लापरवाही के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को किसी के कहने में आकर अपने विषयों में बदलाव करने से बचना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने खर्च पर भी थोड़ा ध्यान देकर करें। आपको अपने समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। रचनात्मक कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको बड़ों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान की आप  कोई फरमाइश पूरी कर सकती है। आपके मन में  किसी बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़े।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कामकाज में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। घरेलू मामलों को आप मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करें और आप आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *