रायपुर, 25 जून 2025: अदाणी फाउंडेशन की सामाजिक सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ के सात जिलों में 20 से 24 जून तक चार दिवसीय विशाल रक्तदान और पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह पहल अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 63वें जन्मदिवस पर ‘अदाणी दिवस’ के रूप में की गई।
इस दौरान रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, बलौदाबाजार और दुर्ग जिलों में कुल 2,846 यूनिट रक्तदान किया गया। अभियान में समूह के अधिकारी, कर्मचारी और ठेका श्रमिक शामिल रहे।
प्रमुख योगदान –
- रायपुर: 824 यूनिट (अदाणी पॉवर लिमिटेड)
-
कोरबा: 655 यूनिट
-
रायगढ़:499 यूनिट
-
भाटापारा (अंबुजा सीमेंट): 149 यूनिट
-
जामुल (एसीसी सीमेंट):308 यूनिट
-
सरगुजा: 269 यूनिट के साथ 37,150 से अधिक पौधों का रोपण
सभी रक्त यूनिट स्थानीय रेड क्रॉस सोसाइटी और सरकारी अस्पतालों को दी गईं।
रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर परिसर में सामूहिक भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
यह अभियान अदाणी हेल्थकेयर टीम के नेतृत्व में 21 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 206 शहरों में आयोजित हुआ, जिसमें कुल 27661 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। इससे 83,000 से अधिक मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने इस सेवा को ‘अदाणी परिवार की सामूहिक चेतना’ का प्रतीक बताया और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं होता। 18 से 60 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
छत्तीसगढ़ में अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, सतत आजीविका और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है। यह प्रयास समाज के साथ जुड़ाव और जिम्मेदारी की मिसाल है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...