मुम्बई: लॉकडाउन के इस माहौल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुम्बई से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढाना गांव पहुंच गये हैं. लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी को स्पेशल यात्रा पास लेकर मुम्बई से अपने पैतृक गांव जाने की आखिर क्या जरूरत पड़ गयी थी? एबीपी न्यूज़ को इसे लेकर खास जानकारी हाथ लगी है.
लेकिन पहले बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी 10 मई को मुम्बई से सड़क के रास्ते अपने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पड़ने वाले पैतृक गांव बुढाना के लिए रवाना हुए थे और वो 12 मई को वहां पहुंचे. उनकी इस यात्रा में उनकी मां मेहरुनिस्सा सिद्दीकी, उनके छोटे भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी साथ में थे. वहां पहुंचने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कोविड-19 टेस्ट लिया गया. 15 मई को उनके टेस्ट के नतीजे आए, जिसमें उन्हें कोरोना नेगेटिव पाया गया.
नियमों के मुताबिक अस्पताल प्रशासन ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया है, जिसका वो पालन कर रहे हैं और उन्हें 25 मई तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा.
अब सवाल आता है कि आखिर नवाजुद्दीन ने मुम्बई से बुढाना तक की 1500 किलोमीटर से भी लम्बी दूरी की यह यात्रा क्यों तय की? इस सवाल पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जुड़े एक बेहद करीबी शख्स ने बताया कि उनकी मां मेहरुनिस्सा सिद्दीकी अपनी आंखों का इलाज कराने के लिए बुढाना से मुम्बई आयी हुईं थीं. इलाज कराने के बाद इससे पहले की वे वापस गांव लौट पातीं, देशभर में लॉकडाउन लागू हो गया और ऐसे में वो गांव वापस नहीं जा पाईं.
मां की तबीयत ठीक नहीं थी
विश्वस्त सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को आगे बताया कि यहां रहते हुए नवाजुद्दीन की मां की बेचैनियां बढ़ रही थीं और उनका ब्लड प्रेशर भी काफी हाई हो रहा था. लॉकडाउन में मां की बिगड़ती तबीयत के चलते नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अक्सर गांव में ही रहनेवाली अपनी बीमार मां को गांव पहुंचाने का फैसला किया. नवाजुद्दीन ने मेडिकल केस का हवाला देकर मुम्बई पुलिस से ट्रैवल पास हासिल किया और अपनी मां और अपने करीबियों के साथ खुद ही गांव तक का सफर करने निश्चय किया.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...