पाकिस्तान में बलूच विद्रोहियों ने ऑपरेशन ‘बाम’ के तहत एक घंटे के भीतर 8 स्थानों पर हमले किए गए। खारन जिले के लत्ताद में फ्रंटियर कोर की एक चौकी को निशाना बनाया गया। वहीं, दश्त इलाके में नाकाबंदी के दौरान सचिवालय की बस पर फायरिंग की गई। केच जिले के टम्प क्षेत्र में तीसरा हमला हुआ, जहां बलूच उग्रवादियों ने बलिचा, मीराबाद, ज़मरान बाजार, रोडबन और बुस्ट इलाकों में अचानक नाकाबंदी कर दी और हमला बोला।
नाकाबंदी के ज़रिए पाकिस्तानी सरकार को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। चौथा हमला डोलेजी के झाओ क्षेत्र में हुआ, जहां बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के एक कैंप को निशाना बनाया। यह मुठभेड़ लगभग 30 मिनट तक चली। पांचवां हमला क्वेटा के किरानी रोड पर स्थित हज़ारा टाउन के नजदीक हुआ, जहां हथियारबंद हमलावरों ने एक सुरक्षा चौकी पर धावा बोला।
छठी घटना टम्प गोमाज़ी में घटी, जहां शाम के वक़्त बंदूकधारियों ने एक और सुरक्षा चौकी पर हमला कर दिया। सातवां हमला खारन के जंगलों में स्थित सोपाक क्रॉस इलाके में हुआ, जहां बलूच लड़ाकों ने एक लंबी नाकाबंदी को अंजाम दिया। आठवां हमला दलबंदिन में हुआ, जहां गैस से लदे बोज़र ट्रकों को निशाना बनाया गया।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जनवरी से जून 2025 से अब तक कुल 284 हमले किए हैं। इनमें 9 विशेष ऑपरेशन, 3 आत्मघाती हमले और 121 बम या IED धमाके शामिल हैं। इन हमलों में BLA का दावा है कि अब तक 668 पाकिस्तानी सैनिक मारे जा चुके हैं। संगठन ने बलूचिस्तान के 45 रणनीतिक ठिकानों पर कब्जा करने का भी दावा किया है, जिनमें कालात जिले का मंगोचर शहर भी शामिल है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...