अमेरिका के हवाई राज्य में मंगलवार को किलाउआ ज्वालामुखी से लावा का जोरदार फव्वारा फूटा, जो 150 फीट से भी अधिक ऊंचाई तक पहुंच गया। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि रुक-रुक कर हो रहे विस्फोटों के कारण लावा और ऊंचाई तक जा सकता है। हवाई के बिग आइसलैंड पर स्थित ‘हवाई वोलकेनोज़ नेशनल पार्क’ में मौजूद किलाउआ ज्वालामुखी, जो दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है, पिछले साल 23 दिसंबर से सक्रिय है। तब से इसके शिखर पर लगातार विस्फोट हो रहे हैं।
इस श्रृंखला का 12वां विस्फोट था। हवाई ज्वालामुखी वेधशाला के अनुसार, मंगलवार सुबह लावा का प्रवाह हल्का था, लेकिन दोपहर तक इसमें तेजी आ गई। लावा के फव्वारे 150 से 165 फीट की ऊंचाई तक पहुंचे। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि विस्फोट की तीव्रता को देखते हुए लावा और ऊंचाई तक जा सकता है। फिलहाल, इस ज्वालामुखी गतिविधि से किसी भी रिहायशी इलाके को खतरा नहीं है। हवाई वोलकेनोज़ नेशनल पार्क के अधिकारियों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, लेकिन स्थिति को नियंत्रण में बताया है।
वैज्ञानिक इस गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं ताकि किसी भी संभावित बदलाव का समय रहते पता लगाया जा सके। किलाउआ ज्वालामुखी अपनी लगातार गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है और यह हवाई द्वीप के प्राकृतिक आकर्षणों में से एक है। हालांकि यह विस्फोट खतरनाक नहीं माना जा रहा, लेकिन इसकी भव्यता और शक्ति देखते ही बनती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...