Google Analytics Meta Pixel यहां पोलियो ड्रॉप की जगह पिला दिया सैनिटाइजर, 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ी - Ekhabri.com

यहां पोलियो ड्रॉप की जगह पिला दिया सैनिटाइजर, 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

मुंबई। महाराष्ट्र के यवतमाल में अफसरों की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. यहां के एक गांव में 12 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की बूंदों की जगह दो-दो बूंदें सैनेटाइजर के ड्रॉप पिला दिए गए. इसके बाद सभी 12 छोटे बच्चों की तबीयत बिगडऩे लगी. बच्चों को उलटियां होने लगीं. इसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए हैं। जिले के एक अधिकारी ने कहा कि प्रभावित बच्चों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है. सभी बच्चों की उम्र पांच साल से कम थी. तीन स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ इस चूक के लिए कार्रवाई की जाएगी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना कापसिकोपरी गांव में भानबोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुई जहां एक से पांच साल के बच्चों के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यवतमाल जिला परिषद के सीईओ श्रीकृष्ण पंचाल ने बताया कि पांच साल से कम उम्र के 12 बच्चों को पोलियो की बूंदों के स्थान पर सैनेटाइजर की दो बूंदें दी गयीं। बच्चों ने उल्टी और बेचैनी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों को सैनेटाइजर की बूंदे दी गयी थीं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी बच्चों की हालत स्थिर है और उन पर निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि आरंभिक सूचना के मुताबिक घटना के समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक डॉक्टर, एक आंगनबाड़ी सेविका और एक आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं। जांच शुरू की गयी है और तीनों स्वास्थ्यकर्मियों को निलंबित किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

छोटू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़े नियम, जान लें रिफिल की टाइमिंग और फायदे

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 12, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

स्वसहायता समूह से जुड़कर हमेश्वरी राठौर बनीं सफल लखपति दीदी

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में साय सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाएं अब जमीनी स्तर पर असर दिखा रही हैं। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत लालपुर की हमेश्वरी राठौर ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करते हुए “लखपति दीदी” के रूप...