Google Analytics Meta Pixel रकुलप्रीत सिंह बनीं आयुष्मान खुराना की हीरोइन, 'डॉक्टर जी में मिली एंट्री - Ekhabri.com

रकुलप्रीत सिंह बनीं आयुष्मान खुराना की हीरोइन, ‘डॉक्टर जी में मिली एंट्री

मुंबई: जंगली पिक्चर्स ने आयुष्मान खुराना के साथ दूसरी बार फिल्म डॉक्टर जी बनाने का फैसला किया है. इसकी घोषणा बीते दिसंबर में कर दी गई थी. इस फिल्म को अनुभूति कश्यप निर्देशित कर रही हैं. निर्माता निर्देशक ने इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को लेने का फैसला किया है. इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह एक मेडिकल छात्रा डॉक्टर फातिमा का किरदार निभाएंगी. इस फिल्म में आयुष्मान डॉक्टर उदय की भूमिका में हैं. रकुल उनके कॉलेज की सीनीयर छात्रा हैं। इस फिल्म का हिस्सा बनकर रकुलप्रीत सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं है। कहा कि ‘मैं सुपर एक्साइटेड हूं, कई चीजें हैं जो इस फिल्म के जरिए पहली बार हो रही है, जैसे आयुष्मान खुराना के साथ काम करना. मैं ‘जंगली पिक्चर्स और डायरेक्टर अनुभूति कश्यप की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे आयुष्मान के साथ काम करने का मौका दिया है. रकुल बताती हैं कि ये एक दिलचस्प स्टोरी है, इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनते ही मुझे काफी पसंद आई. ये फिल्म मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ी और कॉलेज कैम्पस की कहानी है. दर्शकों को एक अलग तरह की कहानी देखने को मिलेगी. मैं बेसब्री से फिल्म की शूटिंग शुरु होने का इंतजार कर रही हूं। अनुभूति कश्यप बताती हैं कि ‘ दो अलग अलग तरह की शख्सियत के साथ काम करना बहुत ही मजेदार होता है. हम इस फिल्म के लिए कुछ अलग तरह के किरदार की तलाश में थे, और मुझे बहुत खुशी है कि रकुल और आयुष्मान इस फिल्म में हैं. मुझे उम्मीद है कि एनर्जी से भरी इन दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आएगीÓ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

अटेंशन की दौड़ में भ्रामक खबरें बनीं लोकतंत्र के लिए खतरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...