Google Analytics Meta Pixel डाकघर बिहार के मिथिलांचल का मखाना व उसके दूसरे उत्पाद भी बेचेगा - Ekhabri.com

डाकघर बिहार के मिथिलांचल का मखाना व उसके दूसरे उत्पाद भी बेचेगा

आत्मनिर्भर भारत एवं वोकल फॉर लोकल परिकल्पना को साकार करने के लिए बिहार डाक सर्किल ने मखाना बेचने का निर्णय लिया है। बिहार के मिथिलांचल का मखाना और उससे बने उत्पादों की बिक्री अब डाकघरों में भी होगी। इसे काउंटर से और ऑनलाइन दोनों ही तरीके से बेचा जाएगा। ऑर्डर पर डाक विभाग के माध्यम से देश-विदेश तक भी पहुंचाया जाएगा। हालांकि, बिक्री के लिए तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है। मगर मार्केटिंग के लिए मिथिला नातुराल्य प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से करार किया गया है।

पूर्वी प्रक्षेत्र के डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने बिक्री से संबंधित अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक मखाना सीधे डाकघरों को उपलब्ध कराया जाएगा। समस्तीपुर,  दरभंगा,  मधुबनी और सुपौल सहित अन्य जिलों में उत्पादित मखाने को डाक विभाग अपनी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बेचेगा। इसके अलावा मखाने की बुकिंग के लिए डाकघर पोर्टल भी तैयार करेगा।

बिक्री के लिए मखाना के 20 से 25 प्रकार के उत्पाद उपलब्ध होंगे। इसमें मखाना खीर,  लावा,  मखाना इंस्टेंट मिल्क शेक, फुल मखाना,  मखाना मिनी मंच समेत अन्य उत्पाद होंगे। इनके अलावा 16 प्रकार के अचार भी उपलब्ध होंगे। यह 500 ग्राम से पांच किलो तक के पैकेट में होगा। वजन के अनुसार परिवहन शुल्क तय किया जाएगा। बिहार के दूसरे जिले में डाकघर के मेल वैन से और दूसरे राज्यों में डाक सर्किल अपने वैन के साथ ही ट्रेन पार्सल का इस्तेमाल करेगा।

पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार के मुताबिक देश में करीब 15 हजार हेक्टेयर में मखाने की खेती होती है। इसमें 80 से 90 फीसद खेती अकेले बिहार में होती है और इसके उत्पादन का 70 फीसद हिस्सा सिर्फ मिथिलांचल का है। बिहार में दरभंगा,  मधुबनी, सुपौल और समस्तीपुर प्रमुख उत्पादक जिले हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी को मिला रोजगार, पढ़ाई को नई उड़ान  

By User 6 / April 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की बेटियां अब आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। सरगुजा जिले की रहने वाली शाम कुमारी की सफलता कहानी इसी बदलाव का उदाहरण बनकर सामने आई है,...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

ऑनलाइन बेटिंग की लत ने बिगाड़ा भविष्य…52 दिन बाद नागपुर में मिला लापता बी-फार्मा छात्र

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...

श्रीनगर खेल चिंतन शिविर में राज्यों ने बनाई नई रणनीति  

By User 6 / April 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 अप्रैल 2026। देश में खेलों के समग्र विकास और भारत को वैश्विक खेल शक्ति बनाने की दिशा में श्रीनगर में दो दिवसीय खेल चिंतन शिविर की शुरुआत हुई। यह आयोजन शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में किया जा रहा...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...