भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी जारी है, जिससे निवेशकों में भारी हड़कंप मचा हुआ है। अमेरिकी टैरिफ की आशंकाओं के बीच बाजार खुलते ही प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 180 अंक टूट गया। पिछले चार कारोबारी सत्रों में निवेशकों को 13 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भारी नुकसान हुआ है।
मंगलवार सुबह बाजार लाल निशान में खुला। हालांकि कुछ देर बाद बाजार ने मामूली रिकवरी की कोशिश की, लेकिन बिकवाली के भारी दबाव के चलते यह फिर से लाल निशान में फिसल गया। सुबह 11 बजे के करीब सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही कमजोरी बनी हुई है। बैंकिंग सेक्टर के दिग्गज शेयर जैसे HDFC बैंक, ICICI बैंक और सरकारी कंपनियां पावर ग्रिड और NTPC के शेयरों में खासा दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं, रिलायंस और ट्रेंट जैसे कुछ शेयरों में मामूली तेजी है।
बाजार में इस भारी गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता को लेकर बढ़ती चिंताएं हैं। अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ लगाने की 1 अगस्त की समयसीमा जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, निवेशकों का डर बढ़ता जा रहा है। इसी घबराहट में निवेशक जमकर बिकवाली कर रहे हैं। पिछले बुधवार से शुरू हुआ गिरावट का यह दौर आज भी जारी है।
पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भी सेंसेक्स 572 अंक (0.70%) गिरकर 80,891.02 पर और निफ्टी 156 अंक (0.63%) टूटकर 24,680.90 पर बंद हुआ था। पिछले चार दिनों में सेंसेक्स में 1600 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा चुकी है, जिसके चलते बीएसई का कुल मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) लगभग 13 लाख करोड़ रुपये घट गया है। बाजार की इस हालत ने निवेशकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं और सभी की निगाहें अब भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर टिकी हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
October 31, 2026 /
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...
By User 6 /
November 1, 2026 /
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...