रायपुर, 30 अगस्त 2025।आठ दिन के जापान और दक्षिण कोरिया दौरे के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को रायपुर लौटे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दर्शाते कर्मा और पंथी नृत्यों से एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा। हजारों लोग स्वागत के लिए मौजूद थे और पुष्पवर्षा करते हुए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह का आभार जताते हुए कहा कि यह यात्रा छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक रही। उन्होंने बताया कि जापान और दक्षिण कोरिया में बसे भारतीय और छत्तीसगढ़ी समुदाय से मुलाकात बेहद भावुक क्षण रहा।
छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश के नए अवसर
मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि इस दौरे से छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश और औद्योगिक विकास के नए रास्ते खुलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान हुए समझौते के अनुसार, जापान भारत में 6 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा।
एआई, सेमीकंडक्टर, टेक्सटाइल और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ की धाक
ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ पवेलियन को हर दिन 30 हजार से अधिक लोगों ने देखा। विशेष बात यह रही कि छत्तीसगढ़ ने अपनी औद्योगिक और सांस्कृतिक जानकारी जापानी भाषा में दी, जिससे निवेशकों को जोड़ने में बड़ी सफलता मिली।
पहली बार कोरिया पहुंचा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मंडल
मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली बार छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मंडल दक्षिण कोरिया गया। वहां छत्तीसगढ़ की जानकारी कोरियन भाषा में दी गई और आईसीसीके के साथ एमओयू हुआ। इसके तहत छत्तीसगढ़ के उद्योगों के लिए स्किल मैनपावर तैयार करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौरा साबित करता है कि छत्तीसगढ़ सिर्फ देश के बड़े निवेश केंद्रों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दुनिया भर में अपनी औद्योगिक और सांस्कृतिक पहचान बनाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 26, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
By User 6 /
July 26, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...
By User 6 /
July 27, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...
By User 6 /
July 28, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...
By User 6 /
July 28, 2026 /
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...