रायपुर, 30 अगस्त 2025।जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कंवर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास में मुलाकात की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं और आगामी करमा तिहार महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश मिरी और महासचिव नकुल चंद्रवंशी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी कौशिल्या साय को बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि भादो एकादशी पर्व पर करमा तिहार का आयोजन 3 सितम्बर 2025 को नवा रायपुर, अटल नगर स्थित नवीन मुख्यमंत्री निवास परिसर में किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश कंवर समाज के उपाध्यक्ष थानसिंह दीवान, कोषाध्यक्ष बसंत दीवान, कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार कंवर, महानगर इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोहर पैंकरा, सचिव मनहरण चंद्रवंशी, सदस्य हेमलाल कंवर सहित युवा प्रभाग के संरक्षक तीरमेंद्रू सिंह कंवर और टुकेश कंवर भी उपस्थित थे।










