Google Analytics Meta Pixel पंजाब में किसानों को जेल भेजने का सख्त कानून, सजा व पांच लाख तक का जुर्माना भी - Ekhabri.com

पंजाब में किसानों को जेल भेजने का सख्त कानून, सजा व पांच लाख तक का जुर्माना भी

तीन नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी कहते हुए पंजाब में सत्‍तारुढ कांग्रेस और विपक्षी दल शिरोमणि अकाली दल (शिअद) विरोध कर रहे है। मगर जमीनी सच्चाई है कि पंजाब के कांट्रैक्ट फार्मिंग एक्ट में तो किसान को सख्त सजा तक का प्रावधान है। इतना ही नहीं कानून में पांच लाख तक का जुर्माना भी देना होगा। यह काला कानून पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह के नेतृत्‍व वाली शिअद की सरकार ने बनाया था। पंजाब में सत्‍ता परिवर्तन के बाद कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस सरकार ने भी न तो इस कानून को रद किया और नहीं संशोधन किए। मगर आज दोनों ही दल तीनों नए कृषि कानूनों का विरोध का कर रहे हैं।

गौर हो कि अकाली-भाजपा सरकार ने 2013  में पंजाब फार्मिंग कांट्रैक्ट एक्ट पारित किया था। इसके तहत करार करने वाली कंपनी या किसान में से कोई भी कांट्रैक्ट को तोड़ता है तो एक महीने की सजा हो सकती है। व्यापारी के लिए एक महीने की सजा के साथ एक लाख रुपये जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। इस जुर्माने की राशि दस लाख रुपये तक बढ़ाई जा सकती है। अगर किसान कांट्रैक्ट तोड़ता है तो उसे भी न्यूनतम पांच हजार रुपये जुर्माना देना होगा,  जिसे पांच लाख रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। उसको भी सजा हो सकती है। दूसरी ओर  केंद्र के नए कृषि कानूनों में किसानों को सजा का प्रावधान नहीं है।

संसद में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने इन्हीं प्रविधानों के कारण पंजाब के कांट्रैक्ट फार्मिंग एक्ट को लेकर कांग्रेस के विरोध पर सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने कहा कि अगर पंजाब के कांट्रैक्ट एक्ट की तुलना केंद्रीय कानून से की जाए तो स्पष्ट हो जाएगा कि कांग्रेस व शिअद का विरोध मात्र दिखावा है। सच्‍चाई यह है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने केंद्र के कृषि कानून के विरोध में तो विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर दिया,  लेकिन पहले से पंजाब में बने इस कानून को रद करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। इससे उसका दोहरा रवैया सामने आता है।

Read Also  साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 को, 12 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा सूतक

केंद्रीय कृषि मंत्री के आरोपों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सफाई दी कि इस कानून के नियम पूर्ववर्ती सरकार ने बनाए हैं,  इसलिए यह एक्ट बना तो जरूर,  पर लागू नहीं किया गया। हमने तब भी इसका विरोध किया था। उस समय अकाली-भाजपा सरकार ने इसे पारित करवाया था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को यह भी स्पष्ट करना चाहिए था कि पंजाब में भी उनकी पार्टी की सरकार ने ही यह कानून बनाया था।
वहीं शिअद नेता डा. दलजीत सिह चीमा ने कहा कि हमने जो एक्ट बनाया था, उस पर एक भी किसान संगठन ने विरोध नहीं जताया था। अगर केंद्र सरकार के कानून इतने ही अच्छे हैं तो देशभर के किसान उनका विरोध क्यों कर रहे हैं? हमारे एक्ट में जेल का प्रावधान है तो पिछले आठ साल में वह एक भी मामला बता सकते हैं, जिसमें किसान को जेल हुई हो।

आश्‍चर्यजनक बात यह रही कि जब दोनों से पूछा गया अगर पंजाब का कानून लागू होने के बाद किसी ने विरोध नहीं किया और न ही किसी किसान को जेल हुई तो आज विरोध क्‍यों किया जा रहा है। किसान के नाम पर कोई और एजेंडा तो नहीं है। इसका जवाब किसी के पास नहीं था। दोनों ने सवाल को ही टाल दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...