Google Analytics Meta Pixel ELON MUSK को पीछे छोड़ ये शख्स बना दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति - Ekhabri.com

ELON MUSK को पीछे छोड़ ये शख्स बना दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति

दुनिया के सबसे अमीर शख्स की सूची में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ओरेकल कॉर्पोरेशन के को-फाउंडर और चेयरमैन लैरी एलिसन ने एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल कर लिया है। यह बदलाव ओरेकल के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद आया, जिसके चलते कंपनी के शेयरों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया और एलिसन की नेटवर्थ में एक ही दिन में 101 अरब डॉलर (करीब 8.9 लाख करोड़ रुपये) की बंपर बढ़ोतरी हुई।

 

 

 

ओरेकल के शेयरों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई। बुधवार को कंपनी के शेयरों में 41 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली। इससे पिछले कारोबारी दिन इसका शेयर 241.63 डॉलर पर बंद हुआ था, लेकिन बुधवार को यह 319.19 डॉलर पर खुला और 345.72 डॉलर तक पहुंच गया। साल 2025 में अब तक कंपनी के स्टॉक्स में 45 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है।

 

 

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, न्यूयॉर्क समयानुसार बुधवार सुबह 10:10 बजे तक लैरी एलिसन की कुल संपत्ति 393 अरब डॉलर तक पहुंच गई। वहीं, एलन मस्क की संपत्ति 385 अरब डॉलर दर्ज की गई, जिससे एलिसन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। किसी भी अरबपति की संपत्ति में एक ही दिन में हुआ यह अब तक का सबसे बड़ा उछाल माना जा रहा है।

 

 

टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने पहली बार 2021 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि बीच में जेफ बेजोस और बर्नार्ड अरनॉल्ट जैसे दिग्गजों ने भी यह स्थान हासिल किया, लेकिन मस्क ने 2024 में फिर से नंबर-1 की पोजीशन हासिल की थी। लेकिन टेस्ला के शेयरों में आई 13 प्रतिशत की गिरावट ने उनकी नेटवर्थ पर नकारात्मक असर डाला और वे दूसरे स्थान पर फिसल गए।

Read Also  लॉकडाउन में छूट से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 33000 के करीब, निफ्टी 9800 के पार

 

 

81 वर्षीय लैरी एलिसन इस उम्र में भी ओरेकल के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) के तौर पर कंपनी की बागडोर संभाले हुए हैं। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा ओरेकल में उनकी हिस्सेदारी से आता है। कंपनी की हालिया ग्रोथ और मुनाफे ने एलिसन को संपत्ति के मामले में नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। यह बदलाव न केवल टेक इंडस्ट्री में हलचल का संकेत देता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि बाजार में एक बड़ा उछाल किस तरह अरबपतियों की संपत्ति और रैंकिंग को रातों-रात बदल सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव गंभीर होता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान के समुद्री क्षेत्र में दो तेल टैंकरों पर हुए ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *