Google Analytics Meta Pixel पीएम किसान सम्मान निधि में बड़ा बदलाव, कई परिवार होंगे लाभान्वित - Ekhabri.com

पीएम किसान सम्मान निधि में बड़ा बदलाव, कई परिवार होंगे लाभान्वित

रायपुर, 14 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। अब एक ही जमीन पर दर्ज अलग-अलग किसान परिवारों को योजना का लाभ अलग-अलग मिलेगा। हर पात्र परिवार को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि तीन समान किस्तों में दी जाएगी, प्रत्येक किस्त 2,000 रुपये की होगी।

 

नए नियम के अनुसार, यदि एक ही भूमि खाता (सिंगल लैंडहोल्डिंग) में कई परिवारों के नाम दर्ज हैं, तो योजना का लाभ खाता संख्या के आधार पर नहीं बल्कि किसान परिवार की इकाई के आधार पर मिलेगा। किसान परिवार में पति, पत्नी और अवयस्क बच्चे शामिल होंगे। इस बदलाव का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र किसान योजना से वंचित न रह सके।

 

छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 25.47 लाख किसान परिवार इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। फरवरी 2025 में 20वीं किस्त के तहत राज्य के किसानों को 553 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि उनके बैंक खातों में सीधे भेजी गई थी।

 

इन श्रेणियों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ:

 

सभी संस्थागत भूमि धारक

 

सांसद, विधायक, मंत्री, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष

 

केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी (चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर)

 

10,000 रुपये या उससे अधिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी

 

आयकरदाता परिवार

 

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने राज्यों और जिलों को निर्देश दिए हैं कि पात्रता की नियमित जांच कर अधिक से अधिक योग्य किसानों को योजना से जोड़ा जाए।

 

योजना का उद्देश्य:

Read Also  छत्तीसगढ़ी साहित्य के स्तंभ सुरेन्द्र दुबे का निधन, सीएम ने जताया शोक

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का मुख्य लक्ष्य छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे वे अपनी कृषि गतिविधियों को मजबूती दे सकें और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *