राजस्थान के अजमेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सांड करीब 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। शनिवार शाम से लेकर पूरी रात सांड को नीचे उतारने के लिए प्रशासन और ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा, लेकिन रविवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही सांड खुद-ब-खुद नीचे उतरकर चला गया। इस अनोखी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह विचित्र घटना केकड़ी क्षेत्र के टांकावास गांव की है। शनिवार शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने देखा कि एक सांड गांव की पानी की टंकी पर चढ़ा हुआ है। यह टंकी लगभग 60 फीट ऊंची है और इसी से पूरे गांव में पानी की सप्लाई होती है। टंकी पर सांड को देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और तत्काल प्रशासन को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही सावर थाना पुलिस, पटवारी और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सीढ़ियों के रास्ते सांड तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन सांड ने नीचे कूदने की धमकी दी, जिसके बाद टीम को पीछे हटना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने अजमेर से एक बड़ी क्रेन मंगवाने का फैसला किया।
उपखंड अधिकारी आस्था शर्मा भी मौके पर पहुंचीं, लेकिन क्रेन के पहुंचने तक रात हो चुकी थी। अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को सुबह तक के लिए रोक दिया गया और निगरानी के लिए सिविल डिफेंस की एक टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया। हालांकि, जब रविवार सुबह रेस्क्यू की तैयारी शुरू हुई, तो पता चला कि सांड रात के अंधेरे में खुद ही सुरक्षित नीचे उतरकर कहीं जा चुका था, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...