बिलासपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो दोस्ती और इंसानियत को कलंकित कर देगा। घरेलू झगड़ों से तंग आकर भागी एक नाबालिग लड़की को उसकी सहेली और सहेली की मां ने शराब पिलाकर रायगढ़ ले जाकर देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। पीड़िता के चौंकाने वाले खुलासे के बाद सरकंडा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पीड़िता को सुरक्षित रेस्क्यू कर 2 नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी कलिका तिवारी, तान्या सूर्यवंशी, विकास भोजवानी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
बता दें कि 8 अगस्त को एक महिला ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि घरेलू विवाद से नाराज होकर उसकी नाबालिग बेटी लापता हो गई है। अपहरण की आशंका पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। तलाशी अभियान के दौरान पीड़िता को बरामद किया गया। पूछताछ में किशोरी ने दिल दहला देने वाला राज खोला।
पीड़िता ने बताया कि घर छोड़ने के बाद वह अपनी सहेली के पास शरण लेने गई। लेकिन सहेली और उसके परिजनों ने उसे धोखे से रायगढ़ ले जाकर एक कमरे में कैद कर लिया। वहां उसे जबरन शराब पिलाई जाती थी और अलग-अलग पुरुषों के साथ जबरन भेजा जाता था। विरोध जताने पर मारपीट, धमकी और यातनाएं दी जाती थीं। यह नर्क जैसी जिंदगी कई दिनों तक चली, जब तक पुलिस की नजर न पड़ गई। पीड़िता की हिम्मत ने इस गिरोह के पोल खोल दिए।
पूछताछ में पीड़िता ने सहेली तान्या सूर्यवंशी, उसकी मां कलिका तिवारी और विकास भोजवानी (विक्की) का नाम लिया। सूत्रों के अनुसार, विक्की के खिलाफ पहले भी पाक्सो एक्ट के तहत कई केस दर्ज हैं और वह इस तरह के अवैध कारोबार में माहिर है। पुलिस ने तान्या, कलिका, विक्की को गिरफ्तार किया, जबकि 2 अन्य नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लेकर काउंसलिंग के लिए भेज दिया। आरोपी महिला कलिका ने कबूल किया कि वह पैसे के लालच में इस धंधे को चला रही थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...