Google Analytics Meta Pixel सुनवाई के दौरान महिला जज से आरोपी बोला-आप सुंदर हैं, I Love you - Ekhabri.com

सुनवाई के दौरान महिला जज से आरोपी बोला-आप सुंदर हैं, I Love you

अदालत में सुनवाई के दौरान हमेशा अजीबोगरीब मामले देखने को मिलते हैं। कई जज की टिप्‍पणी मजेदार होती है तो कई बार वकील की बहस रोचक होती है। मगर इस बार आरोपी की हरकत अजीब देखने को मिली। इस आरोपी हरकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे। कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक आरोपी को जब महिला जज के पास वर्चुअल तरीके पेश किया तो वह जज से ही फ्लर्ट करने लगा। उसके फ्लर्ट करने के अंदाज से भले ही उसके सजा में कोई कमी नहीं हुई। मगर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को देख हर कोई हंसने लगा और साथ ही हैरान हो गया।

 

अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित ब्रोवार्ड काउंटी की एक अदालत में वर्चुअल हेयरिंग चल रही थी। मामले की सुनवाई पुरी होने के बाद चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक शख्स के खिलाफ जज सजा पढ़ रही थी,  तभी आरोपी महिला जज को फ्लर्ट करने लगा। कुछ समय के लिए तो जज भी हैरान हो गई। फिर मुस्कुराते हुए जज ने आरोपी के खिलाफ सजा सुनाई।

दरअसल, आरोपी डेमेट्रियस लुईस जूम कॉल के माध्यम से ब्रोवार्ड काउंटी की न्यायाधीश तबीथा ब्लैकमोन के सामने पेश हुए थे। इस दौरान लुईस पर लगे आरोपों को लेकर सुनवाई हो रही थी। लुईस पर आरोप था कि वह एक घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास कर था, जब घर में तीन बच्चे सो रहे थे। सुनवाई पूरी होने के बाद जज सजा सुनाने वाली थी।

जैसे ही जज तबिथा फैसले सुनाने लगी, तभी लुईस ने उन्हें टोकते हुए कहा कि जज,  आप बहुत खूबसूरत हैं। मुझे सिर्फ आपको बताना है,  आप बहुत खूबसूरत हैं। आई लव यू जज,  मैं आपसे प्यार करता हूं। अब ऑनलाइन सुनवाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

Read Also  म्यांमार में तख्तापलट के बाद दमन जारी, 33 मौत के घाट उतारे गए

आरोपी द्वारा खुद के बचाने के लिए किया गया यह प्रयास बेकार गया। जज तबिथा आरोपी लुईस के इस व्यवहार से प्रभावित नहीं हुई। हालांकि, उसने एक या दो मिनट के लिए मनोरंजन की मुस्कान दिखाई। जज ने आरोपी से कहा कि तुम्हारी चालाकी किसी और जगह काम आएगी लेकिन शायद यहां नहीं। इसके बाद जज ने फैसला सुना दिया। जज ने आरोपी लुईस को बताया कि उसे चोरी करने का आरोपी पाया गया है। बाद मे जज ने लुईस के 5,000 डॉलर का बांड लिया जाए। लुईस पहले ही चार साल जेल में बिता चुका है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

ऑनलाइन बेटिंग की लत ने बिगाड़ा भविष्य…52 दिन बाद नागपुर में मिला लापता बी-फार्मा छात्र

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...

यूथ फेस्ट 2026 में सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को दी प्रेरणा

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आयोजित यूथ फेस्ट-2026 युवाओं के उत्साह, रचनात्मकता और सीखने के जज्बे का केंद्र बनकर उभरा। इस दौरान आयोजित प्रेरक सत्र में वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को फिट रहने, सकारात्मक सोच अपनाने और परिवार...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...