रायपुर, 03 अक्टूबर 2025।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर जिले के आरंग तहसील अंतर्गत भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 162 करोड़ रुपए से अधिक की राशि से होने वाले 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण जैसे अहम कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने मेला स्थल पर डोम निर्माण, तेलासी-भंडारपुरी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने और कुटेसर प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन की घोषणा भी की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समाज के पाँच युवा पायलट बनना चाहेंगे तो उनकी संपूर्ण प्रशिक्षण लागत सरकार वहन करेगी।
मुख्यमंत्री ने गुरु गद्दी का दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गुरु घासीदास बाबा के आदर्श मानवता और समानता का मार्ग दिखाते हैं। उन्हीं आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जाएगा।
साय ने कहा कि बीते वर्ष से अब तक बड़ा परिवर्तन आया है। इस बार सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब को मंत्री बनने का गौरव मिला है, जिन्हें अनुसूचित जाति-जनजाति विकास और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ में अब तक 9,000 से अधिक सरकारी भर्तियाँ पूरी हो चुकी हैं, जबकि शिक्षा विभाग में 5,000 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहाँ सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित कई जनप्रतिनिधि एवं संतजन इस अवसर पर उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...